RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

उपराष्ट्रपति ने बैसाखी, मेशादी, वैशाखादि, पुथंडु, विशु, नब बर्ष और बोहाग बिहू के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

RKTV NEWS नयी दिल्ली,13अप्रैल।उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने बैसाखी, मेशादी, वैशाखादि, पुथंडु, विशु, नब बर्ष और बोहाग बिहू के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उनके संदेश का पाठ इस प्रकार है:

“मैं बैसाखी, मेशादी, वैशाखादि, पुथंडु, विशु, नबा बर्ष और बोहाग बिहू की खुशी के अवसर पर अपने सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

“देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से मनाए जाने वाले ये त्यौहार हमारी विविध संस्कृति और परंपराओं का एक अभिन्न अंग हैं, जो एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का प्रतीक हैं।
जैसा कि हम प्रकृति की बहुतायत और एक भरपूर फसल के आशीर्वाद का जश्न मनाते हैं। हमें प्रकृति के साथ अपने संबंधों और हमें लंबे समय बनाए रखने वाले प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित और संरक्षित करने की अपनी जिम्मेदारी पर एक क्षण विचार करना चाहिए। हमें गहरे सम्मान और कृतज्ञता के साथ अपने किसानों के समर्पण को भी स्वीकार करना चाहिए, जो हमें भोजन और पोषण प्रदान करने के लिए अथक परिश्रम करते हैं।
इस शुभ अवसर पर, आइए हम अपने महान राष्ट्र को परिभाषित करने वाली एकता, विविधता और समावेशिता के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करें। आइए हम अपने मतभेदों को भुलाकर जश्न मनाएं और अपनी साझा मानवता को गले लगाएं।
ये त्यौहार सभी के लिए आनंद, खुशी और समृद्धि लेकर आएं।

Related posts

देवघर: उपविकास आयुक्त ने किया ग्राम पंचायत शंकरी का निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मंत्रिपरिषद का गठन, नई सरकार में 11 मंत्री गण किए गए शामिल।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:निजी विद्यालयों द्वारा यूनिफॉर्म व पुस्तक खरीद में मनमानी पर सख्ती, कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा दर निर्धारित करने का सख्त निर्देश।

rktvnews

पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट द्वारा भारत के पहले सौर मिशन आदित्यक एल1 के प्रक्षेपण के अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसे “भारत के लिए सुनहरा क्षण” कहा।

rktvnews

भारत को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (एआईबीडी) के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया।

rktvnews

हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूरों को मिलेगा उनका हक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment