RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अमेरिका के एनएएसडीए के प्रतिनिधियों ने कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 जनवरी।कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (एमओएएंडएफडब्ल्यू) के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने आज कृषि भवन में अमेरिका के राष्ट्रीय कृषि विभाग संघ (एनएएसडीए) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में गहन संवाद को बढ़ावा देने और कृषि के प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
चर्चाओं में सहयोग के लिए कई प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर प्रकाश डाला गया, जिनमें जलवायु-स्मार्ट कृषि, कृषि उत्पादकता वृद्धि, कृषि नवाचार, पूर्वानुमान और उत्पादन रिपोर्टिंग, फसल जोखिम संरक्षण और कृषि ऋण शामिल हैं।
चर्चा के प्रमुख क्षेत्र थे फलों और सब्जियों के लिए कोल्ड चेन प्रबंधन, स्वैच्छिक कार्बन क्रेडिट पहल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उन्नत प्रौद्योगिकियों के उपयोग से सटीक कृषि, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में निवेश के अवसर, फसल बीमा, क्षमता निर्माण और कृषि सांख्यिकी में सहयोग।
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनएएसडीए के अध्यक्ष वेस्ले वार्ड ने किया, तथा इसमें मुख्य परिचालन अधिकारी मार्था वैन डेल और अमेरिकी दूतावास से डब्ल्यू. गर्थ थोरबर्न शामिल थे। भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व (डीएएफडब्ल्यू) के अपर सचिव डॉ. पीके मेहरदा तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया, जिनमें एनआरएम/आईसी और पीएमएफबीवाई/पीपी के संयुक्त सचिव, बागवानी आयुक्त और आईसीएआर के अपर महानिदेशक शामिल थे।

Related posts

भोजपुर में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल।

rktvnews

बिहार आईटी नीति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण : पी.के.सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:एन.सी.सी.केवल प्रशिक्षण ही नहीं,सेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाना है : कर्नल पुनीत श्रीवास्तव

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री ने डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के नाम परिवर्तन प्रस्ताव पर दी सैद्धांतिक सहमति।

rktvnews

बिहार सरस मेला 2023:सदियों पुरानी लोक संस्कृति ,लोक शिल्प और देशी व्यंजनों का लुफ्त उठा रहे हजारों लोग।

rktvnews

लद्दाख ने पूर्ण कार्यशील साक्षरता प्राप्त की।

rktvnews

Leave a Comment