RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया का दिया गया प्रशिक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 दिसंबर।आज सदर अस्पताल आरा के जी एन एम भवन के मलेरिया सभागार में आरा सदर और आरा शहरी के स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया संबंधित प्रशिक्षण दिया गया ।इस बार 100 आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया का प्रशिक्षण देना है ।आज 50 लोगों का हुआ और कल 50 आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण है, वह संदेश और उदवंतनगर से आएंगे। प्रशिक्षण शिविर डॉ के एन सिन्हा ,जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। डॉ सिन्हा ने कहा कि मलेरिया बुखार एक आम बुखार है, जिसे सभी लोग जानते हैं। इसमें जाड़े जैसा कंपकपी तकलीफ के साथ बुखार आता है और पसीना होने के बाद उतर जाता है ।यह बुखार रोज नियमित समय पर या कभी-कभी एक दिन बीच करके भी आता है ,जिसमें बदन में दर्द उल्टी बेचैनी होता है ।कभी-कभी यह मलेरिया बुखार जानलेवा भी हो जाता है ,जब मस्तिष्क को यह प्रभावित करता है । इसे सेरेब्रल मलेरिया कहा जाता है। इस बीमारी में ब्लैक वाटर फीवर भी एक खतरनाक कॉम्प्लिकेशन होता है ।वैसे संभावित मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया की जांच कर जल्द से जल्द इलाज करना चाहिए। मलेरिया से बचने के लिए अपने आसपास में मच्छरों को पनपना नहीं दे ।इसके लिए जहां भी पानी का जमाव हो ,उसे जगह को पानी से मुक्त कर साफ रखना चाहिए ।खासकर अपने घर के अंदर गमला कूलर आदि में पानी ज्यादा दिन तक जमने नहीं देना चाहिए ।दिन में पूरे बांह, पैर का शर्ट पैंट पहनना चाहिए। संभावित जगहों पर ऑडोमोज मलहम लगाकर जाना चाहिए ।रात में मच्छरदानी लगाकर सोना चाहिए ।पानी जमे जगह।पर की किराशन तेल का छिड़काव करना चाहिए या डीडी टी ,एसपी केमिकल का छिड़काव मलेरिया विभाग से कराया जाता है।इस अवसर परवीडीओ अमित पटेल ने भी इस शिविर में मलेरिया के बारे में विशिष्ट रूप से जानकारी दी।इस शिविर के आयोजन में अमित पटेल,सद्दाम जी ,कामेश्वर जी तथा कुमारी प्रियंका ने विशेष व्यवस्था की।

Related posts

समाज के सांप्रदायीकरण की परियोजना है अग्निवीर योजना।

rktvnews

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने हाई जंप के लिए युवकों को दिया गद्दा! “चाचा” से संबोधित कर युवकों ने प्रकट किया आभार।

rktvnews

भोजपुर:सर्किट हाउस के आसपास के क्षेत्र में 30 अक्टूबर को 5 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

रांची: शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:धान अधिप्राप्ति में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य को ससमय करें प्राप्त : जिलाधिकारी

rktvnews

ऋतुओं का राजा…!शांति ‘संजीवनी’ मिश्रा

rktvnews

Leave a Comment