RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

हरिवंश को भोजपुरी सेवक सम्मान।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 दिसंबर।राज्यसभा के उप सभापति, सांसद और वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश को भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा द्वारा भोजपुरी सेवक सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें पटना स्थित बिहार म्यूजियम में दिया गया। ‘आखर’ द्वारा बिहार म्यूजियम में शारदा सिन्हा स्मरण कार्यक्रम आयोजित था, जहां बतौर मुख्य अतिथि हरिवंश उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद उपस्थित भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के सदस्यों अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, कमलेश व्यास, सोहित सिन्हा, डॉ भीम सिंह भवेश, राजेश कुमार तथा रवि प्रकाश सूरज ने हरिवंश से मुलाकात की तथा संविधान में भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता के लिए उचित सहयोग का अनुरोध किया। ज्ञात हो कि अभी हाल में आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने भी लोकसभा में भोजपुरी की संवैधानिक मान्यता का मुद्दा उठाया था। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान की पहल पर भोजपुरी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का भी गठन किया गया है।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार के सीतामढ़ी में माँ सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का भूमिपूजन किया।

rktvnews

गिरीडीह:जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव ने सामान्य/विधि/उच्च न्यायालय/मानवाधिकार से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

नौनिहालों के सपनों पर हावी होते कोचिंग सेंटर।

rktvnews

महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों को उनके दीक्षांत समारोह पर बधाई दी; प्रतिकूल मौसम के कारण उपस्थित न हो पाने के लिए खेद व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment