RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में स्वामी कैलाशनंद गिरि व शिवांगी खारवाल की होगी उपस्थिति:छोटू सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 दिसंबर।विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार के होने वाले 66 वां प्रांत अधिवेशन 19 वर्षों के बाद आरा के महाराजा कॉलेज में 24 से 27 दिसंबर तक प्रस्तावित है। जिसमें उद्घाटन कर्ता करता के रूप में श्री श्री 108 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाश आनंद गिरि जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवांगनी खारवाल राष्ट्रीय मंत्री एबीवीपी उपस्थित रहेंगे। वहीं छोटू सिंह में बताया कि इस बार दक्षिण बिहार का प्रांत अधिवेशन बाबू वीर कुंवर सिंह जी की धरती पर होने वाला है जिसमें पूरे दक्षिण बिहार प्रांत से 1500 से अधिक प्रतिनिधियों का आगमन होना है।इस अधिवेशन में विश्विद्यालयों में फैले शैक्षणिक अराजकता, छात्र हित से जुड़े सामाजिक-राष्ट्रहित के कार्यों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही एक मेनिफेस्टो भी तैयार होगा। आयोजन बेहद भव्य होगा। जिसमें राष्ट्रवादी विचार धारा के कई बड़े और नामचीन चेहरे शामिल होंगे। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर के अनेकों सामाजिक कार्यकर्ता,नेता,पूर्व कार्यकर्ता सहित अनेक कार्यकर्ता व छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Related posts

आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नादप्रभु केम्पेगौड़ा को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

पटना:दर्शन को उमङा आस्था का सैलाब।

rktvnews

भोजपुर:महाधरना में एक ही मांग शाहाबाद को कमिश्नरी और आरा को मुख्यालय बनाना होगा:कमिश्नरी निर्माण संघर्ष समिति

rktvnews

रोहतास:जीवन जीने का 7 सूत्र जानना चाहिए : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुआ घाटशिला विधानसभा उपचुनाव, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment