RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बिहार:”हर खेत तक सिंचाई का पानी” कार्यक्रम के तहत 149029 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता होगी पुनर्स्थापित।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )18 दिसम्बर।आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्वय 2 के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा “हर खेत तक सिंचाई का पानी” कार्यक्रम के तहत हर संभव माध्यम से हर खेत को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। इस कार्यक्रम के तहत हर संभव माध्यम से हर खेत तक सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाना है।
‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ कार्यक्रम के तहत लघु जल संसाधन विभाग को एक एकड़ रकबा से बड़े आहर-पईन का जीर्णोद्धार कार्य, 2000 हे० तक कमाण्ड क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु वीयर / चेक डैम (15) मीटर से ज्यादा लम्बाई) का निर्माण एवं उदवह सिंचाई योजना का जीर्णोद्धार कार्य के अतिरिक्त निजी नलकूप एवं डगवेल सिंचाई योजना कार्य के क्रियान्वयन का दायित्व है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में आहर-पइन और वीयर चेक डैम का निर्माण कार्य किए जा रहे हैं ताकि 2000 हेक्टेयर तक कमाण्ड क्षेत्र सिंचाई सुविधा से जुड सके।
वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 के दौरान अब तक 981 योजनाओं/ संरचनाओं का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत आहर-पड़न की 723, चेक डैम की 62, और उदवह सिंचाई योजना की 196 योजनाएं शामिल हैं। इन प्रयासों से लगभग 149029 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता पुनःस्थापित होगी और 38 लाख घन मीटर जल संचयन का पुनर्स्थापन होगा।
लघु जल संसाधन विभाग इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर दृढ़ संकल्पित है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि राज्य के सभी किसानों तक सिंचाई की सुविधा पहुंचाई जा सके।

Related posts

जेएनयू दिल्ली में भिखारी ठाकुर पर शोध पत्र प्रस्तुत करेगी डा कुमारी चंपा।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:श्री राम नवमी महोत्सव द्वारा झांकी सदस्यों का सम्मान समारोह एवं प्रीतिभोज आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल धमार में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सूर्य तिलक देखा।

rktvnews

हारट्रोन की नई वेबसाइट लॉन्च, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई साझेदारियां व सहयोग बनाने पर दिया जाएगा जोर।

rktvnews

Leave a Comment