RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी किया धनराज नाथवानी कृत राजाधिराज लव.लाइफ.लीला का म्यूजिकल एल्बम

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएँ और आदर्श समूचे समाज के प्रेरणास्त्रोत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)09 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण विराट व्यक्तित्व के धनी थे। भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है। संसार का एकमात्र सत्ता परिवर्तन ऐसा हुआ जब सत्ताधीश कंस को मारने के बाद श्रीकृष्ण सत्ताधीश बनाने के बजाय उज्जैन आकर शिक्षा ग्रहण कर शिक्षा की महत्ता सिखाते हैं। वृंदावन छोड़ने के बाद भी उन्होंने गांव की संस्कृति के महत्व को दर्शाते हुए मोर मुकुट लगाना नहीं छोड़ा। पांच हजार वर्षों बाद भी कल्पनाशीलता के आधार पर जनमानस को प्रभु की लीलाओं का साक्षी बनाने का कार्य राजाधिराज लव.लाइफ.लीला नाटक का काम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री धनराज और भूमि नाथवानी सहित पूरी टीम को इस संगीतमय प्रस्तुति की लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में धनराज नाथवानी कृत राजाधिराज लव.लाइफ.लीला के म्यूजिकल एल्बम विमोचन कार्यक्रम को संबोधित का रहे थे।
राजाधिराज लव.लाइफ.लीला भगवान श्रीकृष्ण के जीवनलीलाओं का चित्रण करता एक सुपरहिट मेगा म्यूजिकल नाटक है। इस नाट्य के गीतकार प्रसून जोशी, संगीतकार सर्वश्री सचिन-जिगर, निर्माता भूमि नाथवानी और निर्देशक श्रुति शर्मा हैं। नाट्य में भारतीय शास्त्रीय और पश्चिमी सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा का सम्मोहक मिश्रण है, जिसमें मंच अभिनेताओं द्वारा लाइव गायन किया गया है। हवेली संगीत, राजस्थानी और गुजराती लोक, सपकरा, रास गरबा और हिंदुस्तानी अर्ध-शास्त्रीय संगीत जैसी कई शैलियों पर आधारित संगीत और कत्थक, रास गरबा, भरतनाट्यम, छऊ और कलारी जैसी नृत्यकलाओं को इस नाट्य में सम्मिलित किया गया है।

Related posts

कल 25 सितंबर 2023 से प्रारंभ होगा जन संवाद कार्यक्रम! मकेर प्रखंड के राजेंद्र विद्या मंदिर में 10:00 बजे पूर्वाह्न से एवं 3:00 बजे अपराह्न से मध्य विद्यालय केतुकानंदन में जनसंवाद का आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु धनवार अंचल अंतर्गत घोड़थम्बा क्षेत्र में चलाया गया विशेष अभियान।

rktvnews

भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला के भूमि विवादों का निपटारा तत्परता से किया।

rktvnews

भोजपुर:प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी में भोजपुर के मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अंचल अमीन एवं पंचायत सचिव अब राजस्व कर्मचारी का भी करेंगे कार्य।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल को उनके स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment