RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया फिजियोथैरेपी केंद्र का उद्घाटन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 दिसंबर।सदर अस्पताल आरा के बाह्य कक्ष परिसर के रूम नंबर 24 में फिजियोथैरेपी केंद्र का उद्घाटन किया गया। डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा एनसीडीओ के प्रयास एवं प्रेरणा तथा राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर यह फिजियोथैरेपी केंद्र खोला गया, जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन भोजपुर डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने किया। इसके बाद सदर अस्पताल के सभागार में स्क्रीन पर स्लाइड प्रेजेंटेशन के द्वारा फिजियोथैरेपी के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि आज के युग में फिजियोथैरेपी के द्वारा चिकित्सा का महत्व काफी ज्यादा है । यह पद्धति मेडिसिन और हड्डी रोग में ही नहीं बल्कि अन्य रोगों में भी काफी कारगर सिद्ध हो रहा है ।दवा के साइड इफेक्ट को कम करने के लिए और जल्दी आराम के लिए फिजियोथेरेपी ,जोड़ और नसों के दर्द में तथा अन्य कई रोगों में कारगर सिद्ध हो रहा है। आज फिजियोथेरेपी के द्वारा फिजिशियन, ऑर्थोपेडिशियन के साथ-साथ अन्य विद्या के लोग भी इसका प्रयोग कर रोग में फायदा पहुंचा रहे हैं ।अपने संबोधन में सिविल सर्जन भोजपुर डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि अभी सदर अस्पताल में फिजियोथैरेपी विधि से फायदा लेने वाले रोगियों की संख्या काफी बढ़ रही है और अब हर तरह के रोगी को फिजियोथेरेपी के द्वारा ठीक किया जा रहा है जोड़ के दर्द ,लकवा के साथ-साथ कैंसर में भी इस विधि से फायदा है। एनसीडीओ डॉक्टर प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि अब हमारे सदर अस्पताल में फिजियोथेरेपी के हर तरह के उपकरण आ गए हैं और बहुत ही अच्छे तरीके से मरीजों को फायदा पहुंचाना जारी है ।इस विभाग के फिजियोथेरेपिस्ट लोगों ने भी अधिक से अधिक रोगियों को फायदा पहुंचाने का वादा किया ।धन्यवाद ज्ञापन डीपीएम डॉ रवि ने किया। इस सेमिनार में जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव ,सीडीओ डॉ अहमद, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ प्रतीक ,डॉ राजीव कुमार भी उपस्थित थे । डीएएम अश्विनी कुमार के साथ अनेकों स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: जीविका कैडर संघ ने 10 सूत्री मांग को साथ जीविका बुनियादी केंद्र पर किया प्रदर्शन।

rktvnews

रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला स्तरीय स्वीप कोषांग की बैठक में जिले में मतदान प्रतिशत 70% तक ले जाने का निर्धारित किया गया लक्ष्य।

rktvnews

जयपुर:डीजीपी ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक।

rktvnews

केन्द्रीय बजट 2025-26 का सारांश।

rktvnews

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार एवं ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रदर्शनी।

rktvnews

Leave a Comment