RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:समस्याओं का समाधान महापरिवर्तन आंदोलन का लक्ष्य :पूर्व आईएएस विनय सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 नवंबर। सोमवार को महापरिवर्तन आंदोलन भोजपुर के तत्वावधान में जिले के
कई स्थानों पर सक्रिय कार्यकर्ताओ की बैठक बड़हरा, उदवंतनगर एवं स्थानीय आरा परिषदन में जिला प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इस मौके पर महापरिवर्तन आंदोलन के प्रणेता पूर्व आईएएस अधिकारी विनय सिंह का कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत अंगवस्त्र एवं फूल माला से किया गया। बच्चो ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया।
उपस्थित लोगों को संवोधित करते हुए विनय सिंह ने कहा कि महापरिवर्तन आंदोलन को आमजनों कि विचार बनाना है। स्थानीय स्तर पर छोटे छोटे झगड़ो को सुलझाना, स्वच्छता बनाए रखना एवं इसके लिए लोगो को प्रेरित करना, युवाओ को रोजगार के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुचे यह हम सभी का लक्ष्य है। इसके लिए आप सब ग्रामीण स्तर पर प्रबुद्धजनों का एक कमिटी बनाकर इस आंदोलन को लेकर आगे बढाना है। इन्होंने बताया की आने वाले समय मे महापरिवर्तन आंदोलन के तहत आमजनों के बहुतेरे समस्या सुलझाए जाएंगे। जल्द ही जिले के अन्य स्थानों पर बैठक के बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम कर लोगो को जागरूक किया जाएगा।

Related posts

बेगूसराय:एसपी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियादें।

rktvnews

दोहरे मापदंड! कर्मचारी परेशान, सांसद मालामाल।

rktvnews

रसोईया महासंघ जिलाधिकारी भभुआ के समक्ष करेगा धरना।

rktvnews

एएफएमएस और आईआईटी दिल्ली ने सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर: जितेंद्र पासवान को राजनीतिक साज़िश के तहत सुनाई गई अजीवन कारावास की सजा:शिवप्रकाश रंजन

rktvnews

न्यायाधीश से निपटने के लिए संवैधानिक व्यवस्था अपनाना समाधान नहीं है; पैसे का स्रोत क्या है? यह किसका था? : उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment