RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आचार्यकुल के राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ.अर्चना सिंह और डॉ.कुमार द्विजेंद्र को मिला सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25 नवंबर।बिहार के बोधगया स्थित बोधी ट्री विद्यालय श्रीपुर में शनिवार को आचार्यकुल का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में आरा शहर के मझौंवा स्थित ‘शांति स्मृति’ संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना कुमारी सिंह को शिक्षा कर्मयोगी सम्मान-2023-24 से नवाजी गई। वही संभावना विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र को सारस्वत कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. अर्चना कुमारी को संत विनोबा भावे आश्रम की संचालिका मैथिली ताई तथा डॉ. कुमार द्भिजेंद्र को विधान पार्षद जीवन कुमार द्वारा सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्या एवं निदेशक को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि कोई भी सम्मान किसी व्यक्ति को आगे कुछ कर गुजरने के लिए नई दिशा और शक्ति प्रदान करता है। आज के युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, विशिष्ट अतिथि जीवन कुमार, आचार्यकुल के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य डॉ. धर्मेंद्र (पूर्व कुलपति वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय) आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे। संभावना स्कूल की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र को मिली इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षाविदों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

Related posts

झारखंड में विधानसभा चुनाव की हुई घोषणा।

rktvnews

नेशनल एंटी करप्सन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ़ इंडिया के भोजपुर जिला इकाई द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और पारदर्शी संचालन को प्राथमिकता देंगे : संजय कुमार

rktvnews

झारखंड:कल्पना मूर्मू सोरेन ने झारखंड विधानसभा सदस्य पद की ली शपथ।

rktvnews

खान मंत्रालय विशेष अभियान 5.0 के मुख्य चरण के लिए तैयार।

rktvnews

नारनौल:सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

Leave a Comment