RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिले के सभी 226 पंचायतों में खेल का मैदान बनेगा।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)21 नवंबर। आज बिहार राज्य मनरेगा आयुक्त के द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मनरेगा भोजपुर की समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर,निर्देशक ग्रामीण विकास अभिकरण भोजपुर ,मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला अभियंता, सहायक अभियंता एवं उपस्थित रहे।जिले में खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए जिले के सभी 226 पंचायतों में खेल के मैदान का निर्माण कराया जाएगा. अभी तक 153 पंचायतों में 204 खेल मैदान के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है. शेष पंचायतों में अभी जगह का चयन बाकी है उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले में खेल मैदान निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी समीक्षा बैठक में जिन पंचायतों में अभी तक जगह का चयन नहीं किया गया है, वहां मनरेगा पदाधिकारी को पंचायत में भ्रमण कर जल्द से जल्द जगह को लेकर रिपोर्ट देने को कहा गया है।जिले के हर पंचायत में खेल मैदान बनाने के पीछे का उद्देश्य यह है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा. वह अपनी प्रतिभा को और निखार पाएंगे. साथ ही पंचायतों में खेल मैदान होने से यहां के लोगों को भी फायदा होगा. वे भी स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सजग रहेंगे. मॉर्निंग वॉक करने में आसानी होगी. इसके लिए बेहतर जगह उपलब्ध हो पाएगा।उप विकास आयुक्त ने कड़ी चेतावनी देते हुए सभी मनरेगा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द पंचायतों के अन्तर्गत सभी स्कूलों में भ्रमण कर विभाग की तरफ से मांगी गई रिपोर्ट के आधार पर जगह चिन्हित करते हुए रिपोर्ट सौंप दें. साथ ही जितनी भूमी चिन्हित हो गई है, उनका तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण ने कहा कि मनरेगा से मैदान का विकास के साथ ही साथ खिलाड़ियों के दौड़ने के लिए ट्रैक, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केट बॉल के कोर्ट, फुटबाल के लिए गोल पोस्ट भी इसी योजना से बनाए जाएंगे। साथ ही ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खा, कबड्डी आदि खेल के लिए जरूरी व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले के जितने भी जनप्रतिनिधि हैं उनसे भी आग्रह है कि उनके क्षेत्र में खेल मैदान के लिए जो जगह चिन्हित करना है उसमें वह सहयोग करें।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री ने बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई ‘कॉसमस लाइफस्टाइल प्रा० लि०’ का किया उद्घाटन।

rktvnews

दरभंगा:लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारीयों के साथ डी.एम ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

गोपालगंज:कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत राधिका की मां से मिल न्याय दिलाने की कही बात।

rktvnews

स्पीडी ट्रायल और मजिस्ट्रियल वादों के त्वरित निष्पादन हेतु बैठक।

rktvnews

दरभंगा:सभी मुद्रक (प्रिंटिंग प्रेस) चुनाव प्रचार से संबंधित किसी भी तरह के पोस्टर, पम्पलेट एवं बैनर इत्यादि की चार प्रति मीडिया कोषांग को कराएंगे उपलब्ध: राजीव रौशन

rktvnews

छपरा नगर निगम क्षेत्र में खनुआ नाले पर बने दुकानों को अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी! वर्तमान अभियान में अब तक कुल 160 दुकानों को हटाया गया।

rktvnews

Leave a Comment