RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर :लिखने से ही सीखता है व्यक्ति : डाॅ राम जन्म मिश्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 नवंबर।स्थानीय ‘शांति स्मृति’ संभावना आवासीय उच्च विद्यालय रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित विभिन्न विधाओं के प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत बुधवार को साहित्य में कविता, कहानी, लेखन व वाचन के प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं के बीच डॉ. रामजन्म मिश्र (अध्यक्ष झारखंड राज्य भाषा साहित्य एकाडमी सह कुलपति विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर और कवि जनार्दन मिश्रा उपस्थित हुए।
छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए कुलपति डाॅ. राम जन्म मिश्र ने कहा कि लिखने से ही व्यक्ति सीखता है और पूर्णता आती है।मोबाइल के कारण बच्चों में लिखने और पढ़ने की आदतें कम होते जा रही है वो नुकसानदेह है।कवि जनार्दन मिश्रा ने भी छात्र-छात्राओं को कविता, कहानी, लेखन व वाचन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। स्वागत करते हुए प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का आज 16वां दिन है। 45 दिनों के बाद हम इस प्रशिक्षण शिविर से तैयार कलाकृतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्य रूप से रजत जयंती समारोह में प्रस्तुत करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने किया। संचालन वरिष्ठ शिक्षक अरविंद ओझा ने किया। कार्यक्रम के दौरान दोनों अतिथियों को प्राचार्या द्वारा प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

भोजपुर: अध्यक्ष पद उम्मीदवार ने अधिवक्ताओं से किया संपर्क।

rktvnews

भाकपा-माले के संस्थापक महासचिव का.चारु मजूमदार की शहादत की 52 वीं वर्षगांठ पर पूरे जिले में कार्यक्रम।

rktvnews

रायपुर : दुर्गम इलाकों में बाईक एम्बुलेंस सुविधा बनी वरदान।

rktvnews

धूमधाम से मनाया गया महाराजा कॉलेज का 70वां स्थापना दिवस समारोह।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री का जोधपुर दौरा!संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की निभाते हैं भूमिका:मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में ललित कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment