RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गायन वादन से संगीत प्रेमियों को अनुप्राणित करना स्व जैन का अनुष्ठान रहा : डा जया जैन

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 नवंबर। रविवार को डॉ. जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा स्व. सन्मत कुमार जैन की 125वीं जयंती पर अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन का आयोजन ललिता पैलेस में हुआ ।इस सम्मेलन का उद्घाटन अभय कुमार जैन, डॉ. दिवाकर पांडेय, डॉ.ओम प्रकाश राय,डा आदित्य विजय जैन, डॉ. जया जैन व डॉ. नीरज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर डॉ. जया जैन ने कहा कि स्व. संमत कुमार जैन जी संगीत के परम अनुरागी थे, संगीत अनुरागियों को एकत्र कर वातावरण को गायन वादन से अनुप्राणित करना उनका अनुष्ठान था। कार्यक्रम में कलकत्ता से पधारी शास्त्रीय गायिका सोमा चक्रवर्ती ने राग विहाग में विलंबित “कैसे सुख सोए” तीन ताल में निबद्ध “चिंता न करे”, द्रुत तीन ताल की बंदिश लट उलझी सुलझा जा बालम” व दादरा मिस्र पीलू सवारियां प्यार रे प्रस्तुत कर समां बाँधा । वही लखनऊ से पधारे सितार वादक नीरज मिश्रा ने सितार वादन में राग मारवा में आलाप जोड़ झाला, विलंबित तीन ताल व मध्यलय झपताल द्रुत लय तीन ताल तथा धुन प्रस्तुत कर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया । पटना से पधारे कथक नर्तक राजीव रंजन ने तीन ताल में उपज, उठान, आमद, परण, लरी प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी । तबले पर बनारस से पधारे तबला वादक उदय शंकर मिश्रा ने सितार व कथक के साथ युगलबंदी कर रंग भरा । शास्त्रीय गायन पर सिवान से पधारे तबला वादक अनूप कुमार दुबे उर्फ पप्पू महाराज ने व नृत्य पर तबला वादक राजेश सिंह एवं हारमोनियम पर संतोष अनिशा बांदी ने बखूबी संगत किया । मंच संचालन श्री आशीष कुमार जैन व धन्यवाद ज्ञापन संस्था की सचिव डॉ. जया जैन ने किया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छठ घाटों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

हरियाणा का खराब लिंगानुपात क्यों नहीं बना चुनावी मुद्दा?

rktvnews

“यू.एस. इंडिया कॉम्पैक्ट” चुनौतियाँ और अवसर।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रेखांकित किया, भारत एक वैश्विक पर्यटन स्थल है; यहां सभी मौसमों के लिए पर्यटन उपलब्ध है।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:समाहरणालय परिसर में आयोजित हुआ आम महोत्सव, उपायुक्त ने किया उद्घाटन।

rktvnews

स्वतंत्रता सेनानी स्व मुंगेरी लाल की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment