RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: देहरादून:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भू कानून के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)04 नवंबर। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय से भू कानून के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान भू कानून के प्रावधानों के विपरीत भूमि की खरीद फरोख्त अथवा भूमि खरीद सम्बंधित अनुमति के किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर Z A L R Act के Sec 166/167 के तहत मुकदमा दर्ज करने के कड़े निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि विशेष प्रयोजन हेतु भू अनुमति प्राप्त होने पर भी उस भूमि का उस विशेष उद्देश्य के लिए उपयोग न करने पर अथवा किसी भी प्रकार से भू कानून के उल्लंघन की दशा में जिलाधिकारी द्वारा कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राज्य के 11 जनपदों से भूमि कानून संबंधी रिपोर्ट प्राप्त होने पर हरिद्वार तथा नैनीताल जनपद से भी मंगलवार तक रिपोर्ट तलब की।
इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु,चंद्रेश यादव सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय मे झंडातोलन कर मनाया स्थापना दिवस।

rktvnews

13 मई 23 को लगने वाले लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के तत्वाधान में बैठक आयोजित।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:डिस्पैच सेंटर के लिए चयनित स्थल का जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया।

rktvnews

झारखंड:राज्य के सभी मतदान केंद्र एवं उनके क्षेत्र को जियो फेंसिंग कराने की तैयारी में जुटा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय।

rktvnews

भोजपुर:जिला प्रशासन के विधि-व्यवस्था में शांति स्थापना के सहयोगी नवीन प्रकाश को डीआईजी ने किया सम्मानित।

rktvnews

विधानसभा आम चुनाव 2023!संभागीय आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की चर्चा,अंतिम मतदाता सूची 4 अक्टूबर को होगी जारी।

rktvnews

Leave a Comment