RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर जिला प्रशासन ने किया तीन छठ घाटों को प्रतिबंधित,सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया निर्णय।

भलुहीपुर,बेगमपुर एवं मीराचक घाट हुए प्रतिबंधित।

गहरे,पानी का तेज प्रवाह और दलदलनुमा होने से लिया निर्णय।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 नवंबर। भोजपुर ज़िला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुछ घाटों को प्रतिबंधित करते हुए उन घाटों पर छठ पर्व करने हेतु मनाही की है।
इस संबंध में भोजपुर ज़िला प्रशासन ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की लोक आज नगर आयुक्त एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर आरा के द्वारा संयुक्त रूप से नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सभी छठ घाटों का निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि भलुहीपुर छठ घाट, आरा, बेगमपुर छठ घाट, एवं मीराचक छठ घाट काफी गहरा है जहाँ पर पानी की धार काफी तेज प्रवाहित हो रही है तथा घाट काफी दल-दल नुमा भी है। ऐसी स्थिति में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर उक्त छठ घाटो पर लोक आस्था का पर्व छठ पूजा करना सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित नही है। उपरोक्त छठ पूजा घाट को खतरनाक घाट घोषित करने का निर्देश प्राप्त हुआ हैं।
अतः आम जनो / छठवर्ती एवं श्रद्धालुओ से अनुरोध हैं, कि भलुहीपुर छठ घाट, आरा, बेगमपुर छठ घाट, आरा तथा मीराचक छठ घाट, आरा को छोड़ किसी अन्य सुरक्षित छठ घाट पर छठ पर्व किया जाए।
जिला प्रशासन, भोजपुर द्वारा उक्त छठ घाटों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप खतरनाक स्थिति में होनें के कारण प्रतिबंधित किया जाता हैं।

Related posts

जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बलिया:प्रख्यात भोजपुरी साहित्यकार मनोज भावुक को मिला पाती अक्षर सम्मान।

rktvnews

नागपुर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी ने किया एग्रो विजन का उद्घाटन।

rktvnews

नीलगाय व कार की टक्कर में वृद्ध की मौत चार जख्मी!वाराणसी से जा रहे थे वैशाली।

rktvnews

अहमदाबाद:अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई आईएसएसओ नेशनल गेम्स शतरंज प्रतियोगिता।

rktvnews

औरंगाबाद:जिला समन्वय समिति बैठक की गई आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment