RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर: जिले के मतदान केंद्रों पर फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत विशेष शिविर आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 नवंबर।फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत आज भोजपुर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर (तरारी विधानसभा सभा निर्वाचन क्षेत्र को छोड़कर) बीएलओ द्वारा स्पेशल कैंप का आयोजन किया गया।
स्पेशल कैंप के दौरान बीएलओ द्वारा निर्वाचक सूची में नाम पंजीकरण, विलोपन, संशोधन आदि हेतू विहित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त किया गया। बताया गया की पुनः कल 03 नवंबर (रविवार )को भी सभी मतदान केंद्रों पर स्पेशल कैंप का आयोजन किया जाएगा।
अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिक निर्वाचक सूची में पंजीकरण हेतू फॉर्म 6, मृत, दोहरी प्रविष्टि, स्थायी रूप से स्थानांतरित निर्वाचकों का विलोपन हेतू फॉर्म 7 एवं एक विधानसभा से दूसरे विधानसभा या एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में शिफ्टिंग, निर्वाचकों का विवरणी में संशोधन, डुप्लीकेट ईपिक एवं दिव्यांग निर्वाचक का मार्किंग हेतू फॉर्म 8 आवश्यक दस्तावेज के साथ संलग्न कर अपने बीएलओ को दे सकते हैं।

Related posts

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट ,जोनल मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुरी पुर्णिका आइल चुनाव!

rktvnews

भोजपुर:प्रतियोगी परीक्षाओं और बहालियों में धांधली,माफिया तंत्र के कब्जे सहित शिक्षा को बाजारीकरण के खिलाफ जिले भर में आइसा RYA आयोजित करेगा राज्यव्यापी ‘बदलो बिहार छात्र-युवा संघर्ष यात्रा’।

rktvnews

नैनीताल:जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) नवाड़खेड़ा में संचालक के विरुद्ध शिकायत पर अधिकारियों की समिति का गठन किया।

rktvnews

सीसीआई ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के होम एंड पर्सनल केयर इकाई के पतंजलि फूड्स लिमिटेड द्वारा अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर : हरि नारायण प्लस टू विद्यालय शाहपुर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम।

rktvnews

Leave a Comment