RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर: इजरी पंचायत सरकार भवन निर्माण के विवाद को विधायक ने पदाधिकारियों के साथ सुलझाया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 नवंबर। बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह शनिवार को आरा प्रखंड के इजरी पंचायत भवन सरकार बनने के विवाद को संबधित पदाधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीण जनता के साथ आम सहमति से सुलझा दिया।
ज्ञातव्य हो कि इजरी पंचायत सरकार भवन का निर्माण बाघा तेतरिया मे होने वाला था।लेकिन ग्रामीण जनता और क्षेत्र के लड़को द्वारा खेल के मैदान होने के कारण निर्माण पर आपत्ति जताएं थे। बड़हरा विधायक के पास समस्या पहुंचने पर विधायक द्वारा भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता, पंचायती राज जिला पदाधिकारी और संबधित अधिकारियों के साथ स्थल पर जा कर जाँच किया गया।जाँच के बाद ग्रामीण जनता की समस्या को सुना गया।ग्रामीण जनता और गाँव के लड़को द्वारा उक्त जमीन पर खेल मैदान होने की बात कही गई। विधायक और संबधित पदाधिकारियों द्वारा खेल के मैदान की महता को देखते हुए निर्माण स्थल का चयन दूसरे जगह करने का निर्णय किया गया।
ग्रामीण जनता द्वारा पहले चयनित स्थान से हट कर बगल मे स्थल देखाया गया।उसके बाद ग्रामीण जनता की सहमति से बगल के जमीन पर पंचायत सरकार बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। उसके बाद उपस्थित जनता के बीच खुशी का लहर दौड़ पड़ा और सभी ने विधायक को उक्त निर्णय के लिए धन्यवाद दिया।
बड़हरा विधायक ने कहा कि आज के समय गाँवो मे लड़को के खेलने के लिए खेल मैदान की कमी आ रहा है,जिससे उनके शरीर के विकास और ग्रामीण खेलो मे बढोतरी नही हो रहा है,लेकिन पंचायत को सुचारू रुप से चलाने के लिए सरकार द्वारा पंचायत सरकार भवन का निर्माण भी जरुरी है।उक्त दोनो की आवश्यकता के मदेनजर रखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
साथ मे बरजा पंचायत मुखिया मुकेश सिंह,इजरी पंचायत मुखिया हरिशंकर दूबे,शालिक दूबे,रामचन्द्र दूबे,वशिष्ठ पांडेय,नर्वदेश्वर पांडेय,नारायण पांडेय,सुशील दूबे,अवध बिहारी मिश्र,उमेश तिवारी, दीपक दूबे,मोहन दूबे,रवि सिंह,रतंजय पांडेय सहित ग्रामीण जनता थे।

Related posts

भोजपुर:शिक्षिका संध्या सिन्हा का भावभीनी विदाई समारोह संपन्न।

rktvnews

विधिक सहयोग समिति उपभोगता आयोग भोजपुर के अध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय ने जिलाधिकारी से की मांग।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कटक में पराक्रम दिवस समारोह में नेताजी के दृष्टिकोण और पराक्रम की भावना को रेखांकित किया।

rktvnews

भोजपुर: प्रशांत किशोर का वादा 15 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को निजी विद्यालयों में मिलेगी मुफ्त शिक्षा।

rktvnews

बागपत:होली पर सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर सब्सिडी का दिया तोहफा।

rktvnews

भोजपुर: समय पर विद्यालय नहीं आने वाले शिक्षकों की तैयार करें सूची, करें कार्रवाई: डीएम

rktvnews

Leave a Comment