RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:चतरा:जिला स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन।

विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग।

स्वीप कार्यक्रम के तहत चला मतदाता जागरूकता अभियान।

मैं अपने अभिभावक व जानने वाले लोगों को 13 नवंबर को मत का प्रयोग करने हेतु करूंगी/करूंगा प्रेरित :प्रतिभागी

गांव – गांव शहर – शहर चतरा में एक ही लहर 13 नवंबर को चलो वोट दें।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)25 अक्टूबर।झारखंड शिक्षा परियोजना चतरा के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में जिला स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे जिले से विभिन्न विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिले के उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद,जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय एवं खेल प्रभारी राकेश कुमार पांडे द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के नोडल शिक्षक दीपक कुमार राघवेंद्र चौधरी सुधीर कुमार जितेंद्र कुमार यादव एवं शिक्षक डॉ मनीष कुमार उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गिद्धौर, द्वितीय स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सिमरिया और तृतीय स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चतरा ने लाया। जिला स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता से चयनित टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधत्व करेंगे। उक्त विजेता टीम को उप विकास आयुक्त द्वारा शिल्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने विजेता टीमों के उत्साहवर्धन करते हुए कहा राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भी अपना अच्छा प्रदर्शन दें।
बताते चले कि झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण 13 नवंबर को मतदान होगा। शत प्रतिशत मतदाता मत के प्रति जागरूक होकर अपने मत का प्रयोग करें। इसके लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता के दौरान स्वीप कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न विद्यालय से आए प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने एक स्वर में कहा 13 नवंबर को मै अपने माता,पिता दादा, दादी,चाचा, चाची समेत अन्य जानने वाले लोगों मत की महत्ता को बताते हुए मतदान करने हेतु प्रेरित करूंगी/करूंगा।

Related posts

नारनौल:आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नीरपुर राजकीय स्कूल की मुखिया व भौतिकी विषय के प्रवक्ता के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही की सिफारिश।

rktvnews

दुमका:समाहरणालय सभागार में तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

हनुमानगढ़:कृषि प्रसंस्करण, व्यवसाय, निर्यात प्रोत्साहन योजना में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण एक माह में कराने के निर्देश।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:प्रशिक्षण सह प्रक्षेत्र भ्रमण के लिए किसानों का दल रवाना।

rktvnews

चतरा:भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी।

rktvnews

छत्तीसगढ : राज्यपाल से पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

Leave a Comment