RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 अक्टूबर।जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की आयोजित की गई।
इस बैठक में विभिन्न विभागों के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं इसके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जो मुख्यतः विद्युत विभाग,समाज कल्याण विभाग,पंचायती राज विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग,जीविका,स्वास्थ्य विभाग,योजना विभाग,डीआरसीसी,कल्याण विभाग,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग आदि से संबंधित थे।
जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक पंचायत में खेल का मैदान एवं प्रत्येक प्रखंड में स्टेडियम का काम अविलंब प्रारंभ करने हेतु बीडीओ, बीपीआरओ,मनरेगा, पीओ को निर्देश दिया गया।
समाज कल्याण विभाग के समीक्षा के क्रम में कबीर अंत्येष्टि योजना एवं UDID कार्ड के निर्माण की स्थिति संतोषजनक नहीं रहने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई एवं संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी योजना का कैम्प लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थपित करते हुए ससमय लक्ष्य प्राप्त किया जाए।
जिलाधिकारी ने पंचायती राज पदाधिकारी से पंचायत सरकार भवन का निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही भवन निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित कर इसे अविलंव पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निदेश दिया कि सभी सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम ससमय पूर्ण किया जाए एवं जिस क्षेत्र में स्मार्ट मीटर के बारे में लोगों को गुमराह कर अफवाह फैलाई जा रही है उसे चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाय। साथ ही उद्योग विभाग द्वारा संचालित विश्वकर्मा’ योजना में लंबित फॉर्म को अविलम्ब निष्पादित करने हेतु निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने गठित धावा दल को निरंतर कार्य करने का निदेश दिया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त,सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Related posts

संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने एपीटी 2.0 की समीक्षा की।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया! शपथ दिलवाई, चलाया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

बिहार: बक्सर: प्रखंड कार्यालय चौसा में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

rktvnews

पुष्पा 2: द रूल’ का प्रीमियर 6 जुलाई को एंड पिक्चर्स पर।

rktvnews

भोजपुर:जैन मुनि के आरा आगमन पर श्री दिगंबर जैन मुनिसंघ के तत्वावधान में की गई अगवानी।

rktvnews

नेपाल के उपराष्ट्रपति से मिले डा अनिल सुलभ।

rktvnews

Leave a Comment