RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर:राजू यादव होंगे इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के तरारी विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार।

21 अक्टूबर 24 को पीरो में होगा नामांकन व सभा।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )20 अक्टूबर।तरारी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाकपा – माले जिला कार्यालय में इंडिया गठबन्ध की एक प्रेस वार्ता आयोजित हुई। जिसमें जवाहर लाल सिंह भाकपा – माले जिला सचिव, सुदामा प्रसाद – सासंद आरा, राजू यादव उम्मीदवार तरारी विधानसभा उपचुनाव, विजेंद्र यादव पूर्व विधायक व राजद वरिष्ठ नेता, अशोक राम जिला अध्यक्ष कोंग्रेस, ओमप्रकाश बिन्द जिला अध्यक्ष वीआईपी, इंदु सिंह, ऐपवा जिला सचिव, कयामुद्दीन राज्य सचिव अंसारी इंसाफ मंच, शैलेन्द्र राम जिला अध्यक्ष युवा राजद, हाकिम प्रसाद जिला परिषद पूर्व अध्यक्ष व राजद नेता शामिल थे।
इंडिया गठबन्ध ने बिहार विधानसभा उपचुनाव-2024 के लिए भाकपा-माले के तरारी विधानसभा सीट से छात्र-युवा आंदोलन की क्रांतिकारी आवाज का. राजू यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।कल 21 अक्टूबर 24 को पीरो अनुमंडल कार्यालय में नामांकन होगा ।
गठबन्ध के नेताओं ने कहा कि हम सभी एकजुटता के साथ गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव लड़ेंगे और प्रचार करेंगे। तरारी की जनता धनबल और बाहुबल , बोल्डोजर के खिलाफ जनता के लोकप्रिय नेता को चुनेगी। तरारी क्रांतिकारियों और समाजवादियों की धरती है।

छात्र-युवा आंदोलन की क्रांतिकारी आवाज – का. राजू यादव

बिहार विधानसभा उपचुनाव-2024 के लिए भाकपा-माले ने तरारी विधानसभा सीट से छात्र-युवा आंदोलन की क्रांतिकारी आवाज का. राजू यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है. का. राजू यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं. 2019 के लोकसभा चुनाव में वे आरा लोकसभा सीट से महागठबंधन समर्थित भाकपा-माले उम्मीदवार थे. तकरीबन 4 लाख 20 हजार वोट लाकर उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को काफी कड़ी टक्कर दी थी. अंततः 2024 में आरा संसदीय सीट भाकपा-माले ने जीत ली. का. सुदामा प्रसाद संसद पहुंच गए और उनके द्वारा खाली की गई तरारी सीट पर उपचुनाव हो रहा है. वहीं से का. राजू यादव महागठबंधन समर्थित भाकपा-माले उम्मीदवार बनाए गए हैं.
भोजपुर के क्रांतिकारी किसान संघर्ष की आबो-हवा में का. राजू यादव का जन्म 19 जनवरी 1982 को अगिआंव प्रखंड के गोरपा गांव में हुआ. उनके पिता स्व. रामतवक्या सिंह उर्फ रमेश जी फौज में थे और इलाके में काफी लोकप्रिय थे. गंभीर बीमारी के कारण 1990 में उनकी मृत्यु हो गई. पिता के असामयिक मौत के कारण उनका बचपन काफी कठिनाइयों में बीता. गांव की शिक्षा पूरी करके वे आगे की पढ़ाई के लिए आरा आ गए. आरा में पढ़ाई के दौरान ही भाकपा-माले के छात्र संगठन आइसा से जुड़े और जल्दी ही अपनी सहजता के कारण छात्रों के बीच लोकप्रिय हो गए. उन्होंने कई छात्र आंदोलनों का नेतृत्व किया और पूरे शाहाबाद में आइसा के निर्माण में बड़ी भूमिका अदा की. 2006 में जैन कॉलेज आरा से स्नातक और फिर एमए व एलएलबी की उपाधि हासिल की.
2010 में वे आइसा के बिहार राज्य अध्यक्ष बने. उन्होंने इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष की जवाबदेही का भी निर्वहन किया. फिलहाल वे अखिल भारतीय किसान महासभा के मोर्चे पर कार्यरत हैं.
का. राजू यादव ने 2010 में पहली बार आरा जिले के बड़हरा विधानसभा से चुनाव लड़ा और सम्मानजनक वोट हासिल किया. 2014 के लोकसभा चुनाव में आरा संसदीय क्षेत्र से भाकपा-माले ने इस युवा नेता को अपना प्रत्याशी बनाया और तब का. राजू यादव ने एक लाख से अधिक वोट हासिल किया था. 2015 में एक बार फिर से वे संदेश विधानसभा से मैदान में उतरे और लगभग 18 हजार वोट हासिल किया.
क्रांतिकारी विचारों के प्रतिबद्ध इस युवा नेता को भाकपा–माले ने एक बार फिर चुनाव के मैदान में उतारा है.

Related posts

राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना पोर्टल की हुई शुरूआत।

rktvnews

स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने 250 कस्‍टमर टचपॉइंट्स की उपलब्धि हासिल की!यह उपलब्धि गुलबर्गा, कर्नाटक में एक सेल्‍स आउटलेट के उद्घाटन से हासिल हुई।

rktvnews

गिरीडीह:सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में उत्साह के साथ भारी संख्या में शिविर तक पहुँच रहे है आमजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निदेशानुसार UIDAI से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

नई दिल्ली:भारतीय मुस्लिम नेताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ कठोर व्यवहार की निंदा की।

rktvnews

भोजपुर:बीएसएस कॉलेज बचरी के स्वयंसेवकों ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment