RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बिहार:भोजपुर:प्रभु का अवतार दुष्टों को मारना ही नहीं भक्तों का उद्धार भी है :शशि भूषण जी महाराज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अक्टूबर। शनिवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व संगीतमय श्रीमदभागवत भक्ति ज्ञान कथा यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर महायज्ञ में देवी देवताओं की वैदिक रीति रिवाज से पूजन यज्ञ के आचार्य गणों ने वेद मंत्रों की ध्वनि से की।जनता जनार्दन श्रीमन नारायण नाम और जय श्री राम, जय श्री कृष्ण नाम लेते हुए प्रदक्षिणा चला।
श्रीमद भागवत कथा व्यास श्री श्री १००८ श्री गदाधराचार्य(माचा स्वामी जी) के परम शिष्य श्री शशि भूषण जी महाराज ने अनेकों कल्प में की व्याख्यान करते हुए, प्रत्येक मन्नतर में प्रभु ने अवतार लिया।मुख्य २४ अवतारों के ऊपर प्रकाश डाले जिसमें तीन अवतार श्रेष्ठ है । प्रभु की अवतार सिर्फ राक्षसों को मारने हेतु नहीं बल्कि अपने भक्तों की उद्घारता का भी हेतु होता है।संत तुलसीदास ने मानस रामायण के कहा है ” राम जन्म कर हेतु अनेका ” और “विप्र धेनु सुर संत हित, लिन मनुज अवतार”। यह चौपाई मानस से साबित होता की प्रभु अपने भक्तों के ऊपर कृपा हर पल रखते है। अजामिल ब्राम्हण विद्वान था पर कुसंग में पर कर उसकी बुद्धि मारी गई और वह आततायी बना, दिन रात गलत कार्य करता था, संतों ने उसके पुत्र की नाम नारायण रखवाया, उन संतों की वचनों को मानकर, अपने जीवन में आत्म सात कर जीवन को धन्य बनाया और स्वर्ग तक पहुंच गया। क्योकि कहा गया कि” मात पिता,गुरु की बानी बिन विचार करही शुभ जानी, जो मानस की चौपाई सटीक बैठा है।कथा के बाद प्रतिदिन की तरह प्रसाद में फल की वितरण हुई। इसकी सूचना इस आयोजन के मुख्य राज कुमार कुशवाहा,विनोद जी विनय यादव ने दिया।

Related posts

क्रांतिकारी लेखक “रवीन्द्रनाथ टैगोर”

rktvnews

सरकार की विवेकपूर्ण मौद्रिक और व्‍यापार नीति, मजबूत आउटपुट वृद्धि के सहयोग के चलते वित्‍त वर्ष 2024 में खुदरा मुद्रास्‍फीति कम होकर चार साल के न्‍यूनतम 5.4 प्रतिशत पर आ गई।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सरकार समिति भोजपुर की मार्च 2024 तिमाही की समीक्षा बैठक।

rktvnews

जेआईआईएफ के छठे स्थापना दिवस पर केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर स्टार्टअप्स और उद्यमियों से जुड़े।

rktvnews

“बचपना शुडन्ट रिटायर”: खुशी, सम्मान और बचाव की देखभाल के साथ बुढ़ापे को फिर से परिभाषित करने के लिए एक राष्ट्रीय आह्वान

rktvnews

बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की राज्य परिषद के पदाधिकारियों का हुआ निर्विरोध निर्वाचन।

rktvnews

Leave a Comment