RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: पार्टी गठन के पहले pk का बड़ा बयान,कहा बिहार में हर जगह सिर्फ जन सुराज ही दिखेगा।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)01 अक्टूबर।जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर को संगठन के दल बनाने से पहले एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगले 6 महीने बाद जहां भी खड़े होंगे, जन सुराज ही नजर आएगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जब लोग नहीं माने, तब हमने इस यात्रा की शुरुआत की। हम पिछले 2 वर्षों से चलते आ रहे हैं। मेरे आलोचक भले ही कुछ भी कहें, लेकिन यह सच है कि हम चल रहे हैं। अब लोग यह कह रहे हैं कि बात तो सही है, लेकिन बिहार में सुधार नहीं होगा। अब मेरे समर्थक कह रहे है कि अगर बिहार सुधरेगा, तो वह जन सुराज से ही सुधरेगा।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अभी हमारे पास 15 महीने का समय है, इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। 2 अक्टूबर को पार्टी का गठन करेंगे, और 6 महीने बाद जहां देखेंगे, वहां जन सुराज ही दिखाई देगा। चाहे आप बैठें, सोएं या खड़े हों, जन सुराज ही दिखेगा, और तीसरा कुछ नहीं। हमने अभी प्रचार शुरू नहीं किया है; हम अभी पैदल चल रहे हैं। हमें अपने काम के लिए दल बनाना होगा। पहले दल बनाने दीजिए, फिर 2 अक्टूबर से देखिएगा कि प्रचार कैसे होता है।

Related posts

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर “स्वराज” का पहला सीजन लॉन्च किया।

rktvnews

बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में राजस्व लगान वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिसनर के लिये एचआईवी एड्स के मोनिट्रिंग से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित।

rktvnews

बाबा साहेब अंबेडकर की 67 वीं पुण्यतिथि एवं बाबरी मस्जिद विध्वंस शहादत दिवस पर भाकपा-माले ने लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ मार्च निकाला।

rktvnews

चीफ जस्टिस के लिए की सिफारिश

rktvnews

भोजपुर : शराब कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment