RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : 27 सितंबर को जिला स्तरीय डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी का होने जा रहा आगाज,डाक अधीक्षक ने साझा की जानकारी।

डाक अधीक्षक, पवन कुमार

दो दिवसीय प्रदर्शनी का आरा के ग्रैंड रीगल रिजॉर्ट में होगा आयोजन।

प्रदर्शनी में एतिहासिक धरोहरों ,प्रसिद्ध शख्सियतों , घटनाओं ,कला संस्कृति जगत आदि पर आधारित डाक टिकटों के संग्रह का होगा प्रदर्शन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 26 सितंबर। यदि आपको डाक टिकट कलेक्शन में रूचि है या आप विभिन्न तरह के दुर्लभ से दुर्लभ डाक टिकटों को देखना चाहते है तो आपके लिए यह एक शानदार अवसर है। आरा शहर के ग्रान्ड रीगल रिसोर्ट में जिला स्तरीय डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी भोजपुर 2024 का भव्य शुभारम्भ 27 सितम्बर को होने जा रहा है।
इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन भोजपुर डाक प्रमंडल द्वारा किया जाएगा। डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी में 40 फ्रेम लगाये जायेंगे, एक फ्रेम में लगभग 16 डाक टिकट प्रदर्शित किये जायेंगे। उन्होंने बताया की प्रदर्शनी में एतिहासिक धरोहरों, प्रसिद्ध शख्सियतों, एतिहासिक घटनाओं, कला एवं संस्कृति जगत आदि पर आधारित डाक टिकटों का संग्रह प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा।इसमें प्रदेश एवं देश स्तर के ख्याति प्राप्त फिलाटेलिस्टों के संग्रह शामिल किये जाएँगे।प्रदर्शनी में सभी के लिए प्रवेश बिलकुल नि:शुल्क है।
प्रदर्शनी कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए सीनियर एवं जूनियर क्षेणीयों में अलग-अलग पत्र-लेखन एवं स्टाम्प डिजाईन प्रतियोगितायें भी आयोजित होनेवाली है।पवन कुमार ने बताया की इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विशेष आकर्षण अंतिम दिन होने वाला क्विज प्रतियोगिता है जिसके लिए स्कूली बच्चे काफी उत्साहित है।प्रतियोगितों में विजयी छात्र-छात्रों को पुरस्कृत भी किया जायेगा साथ ही प्रदर्शनी में दो विशेष आवरण भी डाक विभाग की तरफ से जारी किया जाने वाला है।
डाक अधीक्षक ने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनी बच्चों के लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक एवं उनके बौद्धिक विकास में सहायक होती है। डाक अधीक्षक ने इस खबर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी में आने के लिए आग्रह भी किया है।

Related posts

डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना पर भारत के जी20 टास्क फोर्स की रिपोर्ट जारी।

rktvnews

पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने परिवार के साथ संसद भवन का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:भगवान को भाव चाहिए : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

जिलाधिकारी सुपौल द्वारा साइंस पार्क के निर्माण के संदर्भ में मध्य विद्यालय, भगवानपुर 01, बसंतपुर में बसंतपुर प्रखंड के सभी संबंधित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

सफलता की कहानी: दरभंगा:10 हज़ार की सहायता ने बदल दी सुनीता देवी की जिंदगी, मिथिला पेंटिंग से बनी आत्मनिर्भर।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment