RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधिपति को दिलाई शपथ।

प्रदेश के 28वें मुख्य न्यायाधिपति बने न्यायमूर्ति श्री कैत।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)25 सितंबर।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 28वें मुख्य न्यायाधिपति की शपथ न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत को दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे।
राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव-नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति को शपथ ग्रहण के बाद पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव वीरा राणा ने किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधिपति नियुक्त किए जाने की अधिसूचना का वाचन किया।
शपथ ग्रहण समारोह में खेल एवं युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, खजुराहो सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन संजय दुबे, राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, रजिस्ट्रार जनरल जबलपुर हाई कोर्ट मनोज श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश एवं दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, जिला न्यायालय भोपाल के न्यायाधीश, बार एसोसियेशन के सदस्य, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, विधि-विधायी कार्य एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह।

rktvnews

भोजपुर:देश में पूंजी का प्रवाह कॉरपोरेट घरानों के लिए , गरीबों को नही मिलता है लोन : सांसद,सुदामा प्रसाद

rktvnews

भारतीय नौसेना का आउटरीच कार्यक्रम जुलै लद्दाख (हैलो लद्दाख)

rktvnews

किसान क्रेडिट कार्ड हमारे परिश्रमी किसानों का जीवन आसान बना रहा है: प्रधानमंत्री।

rktvnews

कहानिका हिंदी पत्रिका का विश्व हिन्दी दिवस पर कवि सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

तकनीकी क्षेत्र में युवाओं को स्वावलंबी बना रहा अदाणी फाउंडेशन, ‘सक्षम’ प्रोग्राम के जरिए 8 सालों में 1.5 लाख युवाओं को किया प्रशिक्षित।

rktvnews

Leave a Comment