RK TV News
खबरें
Breaking News

चित्तौड़गढ़ : टीबी मुक्त पंचायत अभियान का जिला स्तरीय सम्मान समारोह।

जिला कलक्टर ने 21 पंचायतों को किया सम्मानित।

RKTV NEWS/ चित्तौड़गढ़(राजस्थान) 24 सितंबर। टीबी मुक्त पंचायत अभियान का जिला स्तरीय सम्मान समारोह सोमवार को होटल कुंदन लीला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली जिले की 21 पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी मुक्त पंचायत अभियान की जानकारी दी गई। इस अभियान के तहत टीबी रोग के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना, टीबी रोगियों का शीघ्र इलाज, टीबी का पता लगाने को बढ़ावा देना और टीबी रोगियों और परिवारों की सहायता करना शामिल है। राजस्थान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत साल 2025 तक लक्ष्य हासिल करने के लिए सरकार की ओर से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। क्षय रोग उन्मूलन हेतु सामुदायिक और राजनीतिक भागीदारी दोनों बेहद अहम है। इसके अलावा लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए पंचायत स्तर पर कई जागरूकता गतिविधियां और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉक्टर ताराचंद गुप्ता, डीटीओ राकेश भटनागर, संयुक्त निदेशक प्रकाश शर्मा, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:मढ़ौरा प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जिलाधिकारी ने पंचायत समिति मढ़ौरा के सदस्यों की बुलाई बैठक।

rktvnews

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर एसपी ने कालभैरव मंदिर का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना: गेहूं की कालाबाजारी को ले नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड स्थित गुप्ता न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी।

rktvnews

मध्यप्रदेश में छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में।

rktvnews

Leave a Comment