RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:विश्वविद्यालय कुलानुशासक प्रो.डॉ.कुमार कौशलेंद्र के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)23 सितंबर।आज 23 सितंबर को अपराह्न 3:00 बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर के प्रांगण में वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा के कुलानुशासक प्रो.डॉ.कुमार कौशलेंद्र के असामयिक निधन पर महाविद्यालय परिवार द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष गणपति मंडल द्वारा कहा गया कि डॉ. कुमार कौशलेंद्र शिक्षाविद के साथ-साथ कुशल प्रशासक एवं समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति थे।
वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के सीनेट सदस्य एवं महाविद्यालय के सचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि उनके असामयिक निधन से शिक्षा जगत एवं विश्वविद्यालय परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई फिलहाल असंभव है।
शोकसभा में प्राचार्य डॉ. कृष्ण अली अल्बर्ट के साथ-साथ सहायक प्राध्यापक अखिलेश,राजेश, माला,पुष्पा, अलका, उपेंद्र,देवेंद्र, बीरेंद्र,जैनेन्द्र,मंगल, शिक्षकेत्तर कर्मी जितेंद्र,राकेश,मुकेश,धर्मेंद्र,बीरेंद्र,अशोक,मदन,कामेश्वर एवं छात्र छात्रा ने भी शोक संवेदना प्रकट की ।
अंत में 2 मिनट का मौन धारण करते हुए शोक सन्तप्त परिवार को इस संकट में घड़ी में हिम्मत से काम लेने की कामना की गई ।

Related posts

मध्यप्रदेश:महापुरुषों की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है अपना दल (एस) : डॉ. अखिलेश पटेल

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने जनता दरबार में किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

मोतीहारी:जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र नियमन एवं अनुदान योजना(संशोधित) 2017 के अंतर्गत गठित राज्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित परामर्शदाताओं का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रूपये प्रतिमाह किया गया – शासन सचिव महिला एवं बाल विकास

rktvnews

राजस्थान: दूसरे चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों में 64.6 प्रतिशत, बाड़मेर में सर्वाधिक 74.25 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा रामविलास में सैकड़ों ने ली पार्टी की सदस्यता : राजेश्वर पासवान

rktvnews

Leave a Comment