RK TV News
खबरें
Breaking News

प्रो रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’ अम्बेडकरकेन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के बोर्ड ऑव पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज़ ( हिन्दी) के सदस्य नामित।

RKTV NEWS/नालंदा (बिहार)21 सितंबर।प्रो. रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’ अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के बोर्ड ऑव पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज़ ( हिन्दी) के सदस्य नामित किये गये हैं। परिचय दास इस समय नव नालंदा महाविहार सम विश्वविद्यालय, नालंदा में हिन्दी विभाग के प्रोफेसर हैं। अनेक पुस्तकों के लेखक , ललित निबंधकार , कवि, आलोचक परिचय दास दिल्ली सरकार की हिन्दी अकादमी व मैथिली-भोजपुरी अकादमी के सचिव व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे हैं। विश्व हिन्दी सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत सरकार ने आपको फिजी भेजा था। भारत सरकार की साहित्य अकादमी की ओर से व्याख्यान देने व अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने के लिए काठमांडू जा चुके हैं। सार्क साहित्य सम्मेलन , दिल्ली में कविता-पाठ किया है। हिन्दुस्तान टाइन्स लिटरेरी फ़ेस्टिवल में व्याख्यान व काव्य-पाठ कर चुके हैं। आपने ‘इन्द्रप्रस्थ भारती’, ‘परिछन’, ‘सांस्कृतिकी’, ‘स्रोतविनी’, ‘प्रद्न्या’ , ‘गौरवशाली भारत’ , ‘समाचार विन्दु’ आदि पत्र- पत्रिकाओं का सम्पादन कर चुके हैं।

Related posts

राष्ट्रपति ने ईद-उज़-ज़ुहा की पूर्व संध्या पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता दिवस पर रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन।

rktvnews

महाकुंभ:आकाशवाणी की महानिदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने महाकुंभ मेले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपेन्द्र नाथ इंटर कॉलेज चतरा में चल रहे प्रशिक्षण व पोस्टल बैलेट मतदान सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

जिला कलक्टर ने किया आरडी 629, सतीपुरा पुलिया का निरीक्षण, कार्य कि गति तेज करने के दिए निर्देश!प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, सभी बेहतरीन कार्य कर रहे:रूक्मणि रियार

rktvnews

बक्सर: 18 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर से आयोजित होगी जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता।

rktvnews

Leave a Comment