RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : पूर्व विधायक मुन्नी देवी व भूअर ओझा ने की राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से मुलाकात।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल से मुलाकात करती पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भाजपा नेता भूअर ओझा व अन्य

बाढ़ प्रभावितों को राहत एवं मुआवजा देने सहित बाढ़ क्षेत्र घोषित करने संबंधी रखी मांग।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)18 सितम्बर। बिहार भाजपा अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जयसवाल से शाहपुर की पूर्व विधायक मुन्नी देवी तथा भाजपा नेता भूअर ओझा ने मुलाकात कर शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को समुचित राहत उपलब्ध कराने के साथ-साथ गंगा जी के तेज धारा में ध्वस्त मकानों का मुआवजा देने सहित पुनःविस्थापित करने एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग रखी। मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने तुरंत प्रधान सचिव भूमि सुधार विभाग को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी दूरभाष पर बाढ़ की जानकारी दोनों नेताओं के सामने दी। प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने मंत्री डा दिलीप जायसवाल के आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी शाहपुर से बात कर ध्वस्त घर को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बांस का घर बनाने और समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। शाहपुर विधान सभा क्षेत्र का सभी जलमग्न पंचायत जल्द ही बाढ़ प्रभावित घोषित होगा।

Related posts

बक्सर:महिलाओं का जीविका के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण मुख्यमंत्री की है सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम

rktvnews

बिहार: भोजपुर:लोक नृत्य प्रतियोगिता में +2 विद्यालय कडारी ने जीता प्रथम स्थान।

rktvnews

हम कहाँ से कहाँ आ गए??

rktvnews

बदहाल मनरेगा : रोजगार नहीं, निराशा की गारंटी

rktvnews

हनुमानगढ़:20 फरवरी तक सम्पूर्ण जिले में दण्ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 लागू!जिला कलक्टर और मजिस्ट्रेट काना राम ने लागू की निषेधाज्ञा।

rktvnews

भोजपुर: पीएनबी मंडल प्रमुख संदीप डोगरे ने शहीद स्मारक पर पूष्पगुछ किए अर्पित।

rktvnews

Leave a Comment