RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:ग्राम पंथपिपलई में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।

RKTV NEWS/ उज्जैन(मध्यप्रदेश)11 सितंबर।जन सामान्य की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए उज्जैन दक्षिण विधानसभा में प्रभावी ढंग से जनसंवाद शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत पंथ पिपलई में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने यहां ग्रामीणों की समस्याओं पर सुनवाई कर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू हो उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंथपिपलई की कविता बाई को उनकी पुत्री प्रिया के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना का आश्वासन प्रमाण पत्र भी वितरित किया और नन्ही प्रिया को दुलार भी किया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयती सिंह द्वारा भी शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल्स का निरीक्षण किया गया और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने आवेदनों को व्यवस्थित पंजीबद्ध करने और उनका तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर में श्रम विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, जिला व्यापार एवं उद्योग , पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग इत्यादि विभागों के शिविर लगाए गए।
इस दौरान तहसीलदार अर्चना गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत संदीप यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास की सिद्दीकी सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।

गुरुवार 12 सितम्बर को ग्राम पंचायत नवाखेड़ा, निनौरा, डेंडिया, जमालपुरा का जनशिकायत निवारण शिविर पंचायत भवन नवाखेडा में लगाया जायेगा। इसके प्रभारी अधिकारी उपयंत्री समीर सोनाने और सहायक प्रभारी अधिकारी एडीईओ तंशु धारवा होंगे।

बुधवार 18 सितम्बर को ग्राम पंचायत नलवा, आकासोदा, असलाना, चंदूखेड़ी, खेमासा का जनशिकायत निवारण शिविर नलवा पंचक्रोशी पड़ाव स्थल के आश्रम में लगाया जायेगा। इसके प्रभारी अधिकारी एडीईओ जितेन्द्र सिंह कुशवाह और सहायक प्रभारी अधिकारी बीसी अनिल चावंड होंगे।

शुक्रवार 20 सितम्बर को ग्राम पंचायत फतेहाबाद, नीलकंठ, हमीरखेड़ी, झिरोलिया का जनशिकायत निवारण शिविर फतेहाबाद पंचायत कैम्पस में लगाया जायेगा। इसके प्रभारी अधिकारी पीसीओ अमृतलाल परमार और सहायक प्रभारी अधिकारी पीसीओ सरदार सिंह नांदले होंगे।

शनिवार 21 सितम्बर को ग्राम पंचायत करोहन, पिपल्याराघौ, गोंदिया, गंगेड़ी का जनशिकायत निवारण शिविर करोहन पड़ाव स्थल में लगाया जायेगा। इसके प्रभारी अधिकारी उपयंत्री गिरीश जोशी और सहायक प्रभारी अधिकारी उपयंत्री यास्मीन मंसूरी होंगे।

बुधवार 25 सितम्बर को ग्राम पंचायत बामोरा, तालोद, उमरिया खालसा, टकवासा, कंडारिया का जनशिकायत निवारण शिविर सामुदायिक भवन टीन शेड तालोद में लगाया जायेगा। इसके प्रभारी अधिकारी उपयंत्री वल्लभ सिंह राठौर और सहायक प्रभारी अधिकारी पीसीओ राजेश रेशमिया होंगे।

गुरुवार 26 सितम्बर को ग्राम पंचायत लेकोड़ा, लिंबापिपल्या, कांकरिया चिराखान, टंकारियापंथ का जनशिकायत निवारण शिविर गोवर्धन धर्मशाला ग्राम लेकोड़ा में लगाया जायेगा। इसके प्रभारी अधिकारी पीसीओ अमृतलाल परमार और सहायक प्रभारी अधिकारी पीसीओ सरदार सिंह नांदले होंगे।

शुक्रवार 27 सितम्बर को ग्राम पंचायत चिंतामन जवासिया, दाऊदखेड़ी, सिकंदरी, मंगरोला, चांदमुख, हासामपुरा का जनशिकायत निवारण शिविर पंचायत भवन पीएचई चिंतामन जवासिया में लगाया जायेगा। इसके प्रभारी अधिकारी पीसीओ राधेश्याम वर्मा और सहायक प्रभारी अधिकारी उपयंत्री अनिल सोलंकी होंगे।
आदेश के अनुसार उपरोक्त शिविरों में खण्ड पंचायत अधिकारी प्रेमचंद सिंरोजा सम्पूर्ण कार्य प्रभारी, सहायक यंत्री प्रियता सिन्हा, समन्वय अधिकारी दिलीप सिंह मीना एवं सभी योजनाओं के शाखा प्रभारी नोडल रहेंगे तथा उक्त शिविरों में सभी सम्बन्धित विभागों की शिकायतों का निवारण किया जायेगा।

Related posts

बक्सर: डीएम ने किया बक्सर वरुणा आर०ओ०बी० का निरीक्षण।

rktvnews

इस्पात मंत्रालय ने लौह और इस्पात क्षेत्र में धातुकर्म विशेषज्ञों की उत्कृष्टता और योगदान को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय धातु विज्ञानी पुरस्कार 2022 प्रदान किए।

rktvnews

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के चार अधिकारियों ने फ्रांस के सेंट-ट्रोपेज़ में 43वें विश्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य खेलों में इतिहास रचा।

rktvnews

दुमका:वन प्रमंडल कार्यालय, दुमका द्वारा “टेक लीफ स्मार्ट टेक ग्रीन माइंड्स – डिजिटल एंगेजमेंट जोन” का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

आरा के एक्सिस बैंक में डकैती।

rktvnews

Leave a Comment