RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा: 10 सितंबर को अनुमंडल मुख्यालयों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का होगा आयोजन: एसपी

RKTV NEWS/गढवा ( झारखंड)06 सितंबर।गढ़वा पुलिस प्रशासन की ओर से 10 सितंबर को अनुमंडल मुख्यालयों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक(अभियान), झारखंड, राँची के आदेशानुसार 10 सितंबर 2024 को राज्य के सभी 24 जिलों में एक साथ जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसे लेकर गढ़वा पुलिस ने निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे पूर्वाह्न से नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जायेगा। इसके अंतर्गत गढ़वा अनुमंडल के टाउन हॉल, श्री बंशीधर नगर अनुमण्डल के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय एवं नगर उंटारी तथा रंका अनुमण्डल के रंका थाना परिसर में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि लोग अपनी शिकायत, समस्याओं को वाट्सएप नंबर 9470165434, गढ़वा पुलिस के फेसबुक तथा ट्विटर एवं जन शिकायत से संबंधित इमेल आइडी jansikayat-garhwa@jhpolice.gov.in पर भी भेज सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अपनी समस्याओं / शिकायतों के निवारण के लिए कार्यक्रम में भाग लें ताकि समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी तरीके से निष्पादन किया जा सके।

Related posts

नई दिल्ली:वरिष्ठ पत्रकार को विश्व हिंदी परिषद द्वारा विश्व हिन्दी सेवा सम्मान।

rktvnews

मोतिहारी: डीएम और एसपी ने नदी के बढ़ते हुए जल स्तर का निरीक्षण किया।

rktvnews

Facebook और व्हाट्सअप पर वीडियो कॉलिंग कर किया जा रहा ब्लैकमेल।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: बिहियां बना विजेता गजियापुर ने खाई मात।

rktvnews

भोजपुर:डॉ केदार नाथ गुप्ता की स्मृति शुरू हुआ निर्धन बच्चों के लिए निःशुल्क पाठशाला।

rktvnews

नवादा:जिला आइकॉन राहुल वर्मा मतदान के लिए मतदाताओं को कर रहे जागरुक।

rktvnews

Leave a Comment