RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फार्मेसी काउंसिल के आनलाइन पंजीयन सुविधा का किया लोकार्पण।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)04 सितंबर।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पंजीयन की आनलाइन सुविधा का शुभारंभ किया है। अब फार्मेसी काउंसिल का पंजीयन सिस्टम आनलाइन हो गया है। इससे फार्मेसी छात्र तथा फार्मासिस्टों को पंजीयन अथवा नवीनीकरण के लिए रायपुर स्थित फार्मेसी काउंसिल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब पंजीयन कराने के लिए आनलाइन आवेदन के बाद आवेदक को केवल एक बार दस्तावेजों के वेरीफिकेशन के लिए काउंसिल कार्यालय आना होगा।
कार्यक्रम का लोकार्पण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पंजीयन कार्य के आनलाइन हो जाने से आवेदकों को अब काउंसिल के चक्कर नहीं लगाने होंगे, जिससे उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट डाक्टर और मरीज के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है जिस पर सही दवा एवं खुराक के निर्धारण की जिम्मेदारी होती है।
अभी तक फार्मेसी काउंसिल में पंजीयन के लिए राज्य के सभी जिलों के विभिन्न स्थानों के फार्मेसी उत्तीर्ण छात्र फार्मासिस्ट पंजीयन के लिए रायपुर स्थित काउंसिल कार्यालय आते थे। इसी प्रकार पंजीकृत फार्मासिस्टों को नवीनीकरण के लिए रायपुर आना पड़ता था। अब पंजीयन तथा नवीनीकरण की व्यवस्था आनलाइन हो जाने से राज्य के सभी फार्मेसी छात्र एवं पंजीकृत फार्मासिस्टों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में राज्य में लगभग 33 हजार 300 फार्मासिस्ट पंजीकृत हैं। ये फार्मासिस्ट रिटेल दवा दुकान, थोक दवा दुकान, दवा निर्माण इकाइयों जैसे कार्यों को संचालित कर रहे हैं। इसके साथ ही ये विभिन्न फार्मेसी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

Related posts

बागपत:अब हर महिला बन सकती है उद्यमी, बागपत में केनरा बैंक की स्त्री शक्ति योजना हुई शुरू।

rktvnews

राजस्थान:पीसीपीएनडीटी टीम की बड़ी कार्रवाई, विदेश निर्मित अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन बेचने वाले गिरोह को पकड़ा।

rktvnews

बेगानी शादी में मनु की पुरोहिताई।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों के रेलवे किराया में छूट को ले चरणबद्ध आंदोलन की रूप रेखा की गई तैयार।

rktvnews

उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से उत्पन्न स्तिथि और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फित्र की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment