RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:30 अगस्त से 15 सितंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)30 अगस्त।जिले में आपकी योजना – आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज 30 अगस्त से शिविर आयोजित कर लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु प्रखंड के पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सभी पंचायतों में शिविर लगाने को लेकर जिलास्तर से सभी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि शिविर के तिथिवार आयोजन की रूप रेखा भी तैयार कर ली गयी है । इसके लिए सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त कर दिए गए है। शिविर में आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किये.जाएंगे। इसमें झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र व अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उसका निष्पादन करते हुए लाभुकों को लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा।

30 अगस्त को इन प्रखंड के पंचायतों में होगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

प्रतापपुर प्रखंड के घोड़दौर, कुंदा प्रखंड के कुंदा, लावालौंग प्रखण्ड के रिमी, हंटरगंज प्रखंड के जोलडीहा, कान्हाचट्टी के बेंगोकला, चतरा के मोकतमा, इटखोरी के कोनी, पथलगड़ा के नवाडीह, सिमरिया के जीरवाखुर्द, टंडवा के राहम में होगा शिविर का आयोजन।

31 अगस्त को यहां लगेंगे शिविर

प्रतापपुर के हमाजांग, हंटरगंज के नवाडीह पनारी, कान्हाचट्टी के कोलहैया, चतरा के डाढा, इटखोरी के धुना, सिमरिया के जबड़ा, टंडवा के सराढू शिविर में सभी योजनाओं से संबंधित प्रखंड स्तरीय अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहेंगे।

Related posts

बागपत में SIR अभियान जोर पर, 98.91% मतदाताओं तक पहुँचे गणना प्रपत्र।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा भोजपुर का बूथ सशक्तिकरण समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री ने “एनजेडपी साथी ऐप” लॉन्च किया और नेशनल ज़ूलॉजिकल पार्क में सेल्फ-टिकटिंग कियोस्क का उद्घाटन किया

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 सितंबर 26

rktvnews

35वें नेवल हायर कमांड कोर्स (एनएचसीसी) का समापन समारोह।

rktvnews

गया:राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment