RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में सिविल वर्क शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार) 29 अगस्त। बुधवार को जिला पदाधिकारी, नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में सिविल वर्क शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सरकारी विद्यालयों (प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक) में वृहत पैमाने पर निर्धारित मानक के अनुरूप भौतिक सुविधाओं को विकसित किया जाना है, जिसके लिए समिति का गठन किया गया है। भौतिक सुविधाओं की परिपूर्णता हेतु आवश्यकता की गणना निम्नलिखित सुविधाओं के लिए की गयी है:-शौचालयों की मरम्मति, शौचाय की सुविधा, पेयजल की सुविधा, रसोईघर का निर्माण (पारंपरिक विद्यालयों में) विद्युतीकरण, बेंच-डेस्क की सुविधा, वृहत् मरम्मति/जीर्णाेद्धार का कार्य, अतिरिक्त वर्गकक्ष, कार्यालय एवं प्रयोगशाला के उपयोग की सामग्री, नया विद्यालय भवन, चहारदीवारी का निर्माण आदि। उक्त प्रस्तावित योजना से संबंधी प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालयों में खेल का मैदान अति आवश्यक है। उन्होंने बच्चों का पोजिटिव माइंड सेट के लिए खेल-कूद अति आवश्यक है, इससे बच्चों का पठन-पाठन में काफी महत्वपूर्ण रखता है। बच्चों में खेल-कूद एवं मनोरंजन के साथ पढ़न-पाठन में रूची बढ़ती है।
बैठक में उप विकास आयुक्त नवादा दीपक कुमार मिश्रा, गोपनीय प्रभारी राजीव कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी नवीन कुमार पाण्डेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ शिक्षा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात में विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

rktvnews

अदाणी ग्रीन एनर्जी का नया रिकॉर्ड, साल भर में पूरा किया 5 गीगावॉट का लक्ष्य ।

rktvnews

भोजपुर:फ्लाइंग आफिसर बनकर शास्वत सिंह ने जिले का नाम रोशन किया।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने गणना फॉर्म के बीएलओ ऐप पर अपलोडिंग को लाइव देखा।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर दी बधाई,ग्वालियर विमानतल पर किया अभिनंदन।

rktvnews

रायपुर : अब मजदूर के बच्चे भी बनेंगे अफसर, प्रदेश के 10 जिलों में निःशुल्क कोचिंग जुलाई से होगी शुरू

rktvnews

Leave a Comment