RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

चतरा:जनता दरबार के माध्यम से सुनी गई आमजनों की समस्याएं।

एक एक कर मिलने आए सभी आवेदकों के आवेदन का अवलोकन कर निष्पादन का दिया गया निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)27 अगस्त।आज के जनता दरबार में ग्राम जोरी प्रखण्ड हंटरगंज के आवेदिका ने उपायुक्त से मिल बताया कि मेरा प्रधानमंत्री आवास के कई बार आवेदन किया हूँ परन्तु बार बार मेरा नाम छुट जाता है। मै लाल कार्ड धारी हूँ। मेरी स्थिति अत्यंत खराब है। रहने के लिए आवास नहीं है। आवास जिसमें रहते है वो काफी जर्जर है। वो कभी भी गिर सकता है। हर समय दूर्धटना की आशंका बनी रहती है। इस पर उपायुक्त ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हंटरगंज को मामले की जांच करते हुए जांच प्रतिवेदन उप विकास आयुक्त को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं सदर प्रखण्ड के बुचीडाड़ी चतरा की एक छात्रा ने उपायुक्त से मिल बताया कि गर्ल हाई स्कूल चतरा में क्लाश 9वीं तक पड़ाई की हूँ। घर की परेशानी के कारण बीच में पढ़ाई छुट गया अब मै पुनः पढ़ाई करना चाहती हूँ। मै नामांकन के लिए गर्ल हाई स्कूल गई तो वहां मेरा नामांकन नहीं लिया जा रहा है। इस पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र को बच्ची को शिक्षा का अधिकार दिलाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा शिक्षा पाना सभी का अधिकार है नियमसंगत बच्ची का नामांकन कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार एक मामला अुबआ आवास से संबंधित प्राप्त हुआ जिसमे हंटरगंज प्रखण्ड की आवेदिका द्वारा बताया गया कि मै विधवा महिला हूँ और अत्यंत गरीब भी हूँ। मेरे घर में आय का किसी भी प्रकार का श्रोत नहीं है। मेरे द्वारा अबुआ आवास योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन किया गया परन्तु सूचि में मेरा नाम नहीं आया। सूचि में मेरे पुत्र का नाम आया है जो एससी कैटेगरी में क्रम संख्या-194 में है। मुझे आज तक किसी भी प्रकार का आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। अनुरोध है कि मेरी समस्या को देखते हुए मेरे पुत्र के नाम से अबुआ आवास या मेरे नाम से अम्बेडकर आवास देने की कृपा करें। इस पर उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हंटरगंज को नियम संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने समाहरणालय सभा कक्ष में एक एक कर जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
उक्त के अलावे जनता दरबार में मुख्य रूप से अबुआ आवास, भूमि विवाद, राशन कार्ड, शिक्षा विभाग से संबंधित समेत अन्य मामला शामिल है।
उपायुक्त ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया। साथ ही उक्त मौके पर संबंधित पदाधिकारी को शीघ्र मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
बताते चले की मंगलवार और शुक्रवार को 11 बजे से 1 बजे तक उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुन निष्पादन किया जाता है।

Related posts

जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी की मतदाता पुनरीक्षण संबंधी बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदाता जागरूकता हेतु सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment