RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमरीका में नौसेना के सतही युद्धक केंद्र का दौरा किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 25 अगस्त।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी अमरीका यात्रा के दौरान टेनेसी के मेम्फिस में नौसेना के सतही युद्धक केंद्र (एनएसडब्लूसी) में विलियम बी मॉर्गन लार्ज कैविटेशन चैनल (एलसीसी) का दौरा किया। यह चैनल दुनिया की सबसे वृहद एवं तकनीकी रूप से सर्वाधिक उन्नत जल सुरंग सुविधाओं में से एक है। यहां पर पनडुब्बियों, टारपीडो और नौसेना के सतही जहाजों तथा प्रोपेलरों का परीक्षण किया जाता है। रक्षा मंत्री को इस केंद्र के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें सुरंग के वास्तविक प्रयोग से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर राजनाथ सिंह के साथ अमरीका में भारत के राजदूत, भारतीय नौसेना के महानिदेशक, नौसेना संचालन कर्मी और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन से रक्षा प्रौद्योगिकी परामर्शदाता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। अमरीकी नौसेना के नीति उप-अवर सचिव ने उनका स्वागत किया और सतही युद्धक केंद्र के कमांडर तथा तकनीकी निदेशक ने तमाम उपयोगी जानकारी उनके साथ साझा की।
इस महत्वपूर्ण चर्चा का उद्देश्य भारत में स्वदेशी डिजाइन और विकास के उद्देश्य से इसी प्रकार की सुविधाओं की शुरुआत के लिए चल रहे प्रस्ताव की दिशा में सहयोग करना भी है।

Related posts

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मतदान कर्मियों के लिए प्रशिक्षण केन्द्र पर बनेगा वोटर फेसिलिटेशन सेन्टर:जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

गांवों के विकास के बिना प्रदेश और देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024, स्वीप का विस्तार चुनाव कार्यक्रम एवं प्री फिल्ड फार्म 6 से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:सब जूनियर मुक्केबाजी में भोजपुर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते।

rktvnews

Leave a Comment