RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: नारायणपुर पंचायत में किया गया जीविका भवन का उद्घाटन।

RKTV NEWS/बक्सर(बिहार) 25 अगस्त। शनिवार को जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में हरेंद्र चौहान, मुखिया, नारायणपुर के द्वारा इटाढी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत में मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित ग्राम संगठन भवन (जीविका भवन) का उद्घाटन किया गया।
ग्राम संगठन भवन की प्राक्कलित राशि 16.54 लाख रुपए है। ग्राम संगठन भवन अंतर्गत 01 मीटिंग हॉल, 01 कार्यालय कक्ष के साथ शौचालय इत्यादि का निर्माण कराया गया है। जीविका दीदियों के लिए पेयजल हेतु समर्सिबल की भी व्यवस्था की गई है।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतीक रूप में चाभी प्रदान कर जीविका दीदियों को जीविका भवन हस्तगत किया गया।
ग्राम पंचायत- नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय इटाढी के जीबीसे लगभग 08 कि0मी0 की दूरी पर स्थित है। ग्राम पंचायत में कुल 08 ग्राम संगठन के अंतर्गत 116 स्वयं सहायता समूह से 1160 दीदियाँ जुडी है। 116 स्वयं सहायता समूहों का खाता भी खुल चुका है तथा समूहों को बैंक से ऋण भी प्राप्त है। समूह से जुडी हुई 233 दीदियाँ जीविका से आर्थिक सहयोग प्राप्त कर तरह-तरह के व्यवसायिक कार्य से वर्ष भर में एक लाख से अधिक आय अर्जित कर रहे है एवं लखपति दीदी की श्रेणी में नामित है।
मनरेगा योजना के निर्मित इस भवन का उपयोग कर जीविका दीदियों के द्वारा निम्न गतिविधियों के लिए संचालित किया जायेगा:- समूह/ग्राम संगठन के बैठकों का संचालन करना, रिकार्ड/अभिलेख को सुरक्षित स्थान पर संधारित करना, स्वामित्व की भवना से विकसित करना, आर्थिक एवं गरीबी उन्मूलन हेतु बैठक कर कार्य योजना इत्यादि तैयार करना, सामूहिक एकता को मजबूत करना एवं आर्थिक कल्याण के लिए काम करना है। मनरेगा अंतर्गत निर्मित इस भवन का उपयोग पंचायत की जीविका से जुडी गरीब महिलाए उपयोग कर अपने एवं अपने आस-पास के महिलाओं के आर्थिक उत्थान के केन्द्र बिन्दु के रूप में कार्य कर सकेंगी। ग्राम संगठन भवन मे आठ ग्राम संगठन माह में अपने बैठकों का तिथि निर्धारण कर बैठक कर सकेंगी। ग्राम संगठन भवन से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप 1160 समूह की दीदियाँ लाभान्वित होगी।

Related posts

आईपीएस कैडर प्रोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सचिवालय में ली आवास विभाग की बैठक।

rktvnews

झारखंड:नाबार्ड के सहयोग से चल रहीं योजनाओं को गति देः मुख्य सचिव

rktvnews

पटना:नहीं रहीं ‘जीवन है तो’ की कवयित्री डा सविता मिश्र ‘मागधी’।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राजस्व पर्षद अध्यक्ष के. के. पाठक की अध्यक्षता में राजस्व एवं नीलाम पत्र वादों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा में हैण्डबॉल, खो-खो एवं वुशु खेल विधा के गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षक 07 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन।

rktvnews

Leave a Comment