RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शांति समिति की बैठक आयोजित।

शाहपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 अगस्त। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना एवं बहोरनपुर थाना परिसर मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तथा चेहल्लुम पर्व के अवसर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और चेहल्लुम पर्व के अवसर पर आपसी सद्भाव बनाये रखने की अपील की गई। शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं भाईचारा के साथ पर्व मनाने को कहा। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी तथा किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पर्व के दौरान किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से प्रेम, भाईचारा एवं आपसी सद्भाव के वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, बंटी पाण्डेय, पूर्व मुख्य पार्षद विजय सिंह, मो मोख्तार शाह, सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार, जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, अवर निरीक्षक श्वेता कुमारी,  ग्रामीण पुलिस सत्यदेव पांडेय, उपेन्द्र कुमार, हरेराम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं बहोरनपुर थाना परिसर में अपर थानाध्यक्ष फुरकान अहमद, एएसआई शंभू कुमार सिंह, पीएसआई ममता कुमारी, मो अलाउद्दीन, शिवमुनि यादव आदि की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक की गई।

Related posts

सारण:सभी लोक सेवा केंद्रों एवं लोक शिकायत निवारण केंद्रों को करें सुसज्जित, व्यवस्थाओं को बनाएं लोकोपयोगी:डीएम

rktvnews

नारनौल:जिला रेडक्रास सोसायटी के आठ संवयसेवक बने राज्य स्तरीय डिजास्टर रिस्पांस टीम आपदा मित्र के सदस्य।

rktvnews

कोलकाता कांड विशेष : लुटती जाए द्रौपदी, जगह-जगह पर आज।

rktvnews

भोजपुर:क्रैश कोर्स के द्वितीय चरण की परीक्षा डॉ.नेमीचन्द्र शास्त्री बालिका उ.वि.में आयोजित।

rktvnews

चतरा:री-इमेजिंग आंगनबाड़ी’ पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

डाक विभाग और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड ने भारतीय डाक के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment