RK TV News
खबरें
Breaking NewsOtherमनोरंजन

बिहार दिवस को भव्य और आकर्षक रूप में मनाने हेतु भोजपुर जिलाधिकारी ने आयोजित की बैठक।

बिहार दिवस पर आरा में होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,16 मार्च।बिहार दिवस -2023 का आयोजन दिनांक 22 मार्च 2023 को भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाए जाने हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, भोजपुर, आरा में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने संबंधित विभागों के स्टॉल, क्विज प्रतियोगिता, स्लोगन, कबड्डी, खो-खो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, रंगोली, पेयजल एवं मेडिकल टीम के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने स्टॉल ससमय पूर्ण कर लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संध्या 6:00 बजे से प्रारंभ कर रात्रि 10:00 बजे तक होगा।सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा समूह गायन, एकल गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति किया जाएगा। इसकी तैयारी भी ससमय पूर्ण कर लेने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी को दिया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए श्री सुकेश कुमार द्वारा जिला पदाधिकारी को एक पेंटिंग सप्रेम भेंट किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, भोजपुर, नगर आयुक्त, भोजपुर ,अपर समाहर्ता, भोजपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी, भोजपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, भोजपुर, शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी भोजपुर,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा भोजपुर,उपनिदेशक आत्मा, जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर,जिला योजना पदाधिकारी, भोजपुर सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों सहित पुलिस पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी : सत्य, अहिंसा और आत्मनिर्भरता की विश्वव्यापी प्रासंगिकता।

rktvnews

1 लाख से अधिक महिला पशुपालक पशुजन्य रोगों के बारे में जागरूकता पर वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुई।

rktvnews

विज्ञान-आधारित कहानियों का रेडियो के माध्यम से कैसे प्रसार किया जाए’ विषय पर सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर द्वारा कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

संसदों के कामकाज में एआई और सोशल मीडिया के प्रयोग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 28वां सीएसपीओसी अगले साल भारत में आयोजित किया जाएगा: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

मानसून सत्र 2025 की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वक्तव्य।

rktvnews

बागपत:छठ पूजा की तैयारियों का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment