RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा राज्य मंत्री ने लाल किले के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

समारोह की तैयारियों में शामिल राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स और राष्‍ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 13 अगस्त।रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज 13 अगस्त, 2024 को लाल किले के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स, राष्‍ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और संबंधित अधिकारियों तथा कर्मियों के प्रयासों की सराहना की।
रक्षा राज्य मंत्री ने बाद में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग ले रहे राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स और राष्‍ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा एवं सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले योद्धा सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। संजय सेठ ने एनसीसी कैडेटों को भविष्य के सैनिक बताते हुए कहा कि वे देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए एक सशक्त स्तंभ की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आप सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास की कई पहल करके परिवर्तन के बल गुणक के रूप में कार्य करते हैं। रक्षा राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि आपने स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन, स्वच्छ भारत अभियान तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जैसे कई राष्ट्रीय अभियानों के लिए अपनी सेवाएं दी हैं और अपनी लगन एवं कड़ी मेहनत से इन्हें सफल बनाया है। संजय सेठ ने कहा कि अब भी आप लोग स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “आत्मनिर्भर भारत” और “विकसित भारत” के दृष्टिकोण को साकार करने में एनसीसी कैडेटों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
संजय सेठ ने एनसीसी कैडेटों के उत्साह व मनोबल की सराहना की और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related posts

पूर्वी चंपारण:अनुमंडल पदाधिकारी ने किया जन वितरण प्रणाली केंद्रों का औचक निरीक्षण,दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

भोजपुर: आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को ले जिलापदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक।

rktvnews

चतरा:आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिले में सेवा का अधिकार सप्ताह जारी।

rktvnews

भोजपुर के सरैया में लगी पोल्ट्री फार्म में आग जनता और निकायों के लिए चिंतन का विषय-डॉ जितेंद्र शुक्ला।

rktvnews

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय16 से 26 तक भारत रंग महोत्सव के 22वें संस्करण का आयोजन करेगा

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment