RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बाढ के मद्देनज़र अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित।

संभावित बाढ़ के मद्देनज़र अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के बीच आयोजित बैठक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 अगस्त। गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण संभावित बाढ के मद्देनजर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बाढ सूची को अनुश्रवण समिति के माध्यम से हस्ताक्षर कराके अंचल कार्यालय को सुपुर्द किया जाय ताकि ससमय पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। बाढ के दौरान इमरजेंसी सेवा बहाल कराने पर विशेष रूप से बल दिया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को गौरा, दामोदरपुर, लक्षुटोला, लालूडेरा, बहोरनपुर में रखने का निर्णय लिया गया। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने शाहपुर अस्पताल में सर्पदंश की दवा रखने की बात कही ताकि बाढ के समय आसानी से उपलब्ध हो सके। सीओ शम्मा परवीन ने कहा कि बाढ सूची में सभी वंचित नामों को जोड़कर तथा अनुश्रवण समिति से हस्ताक्षर कराकर कार्यालय को उपलब्ध करायें। सीओ एवं बीडीओ ने मुखिया सहित  जनप्रतिनिधियो की बातों को सुना तथा उनके सलाह पर कार्यान्वयन करने का आश्वासन दिया। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने सीओ शम्मा परवीन से जिला मे पत्र भेजकर प्लास्टिक शीट मंगवाने  की बात कही ताकि बांध एवं उनके स्थानों पर शरण लिये गरीब परिवारों को दिया जा सके। इस अवसर पर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ शम्मा परवीन, आरओ रश्मि सागर,  प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह, बीडीसी संतोष पासवान, मुखिया मनोज ठाकुर, भरत ओझा, बीरबल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अजय सिंह, राजेश मिश्रा, विनोद कुमार, अखिलानंद सिंह, पंचायत सचिव सुनील साह, राजस्व कर्मीं इंद्रजीत कुमार सिंह, सोनू कुमार सहित अन्य लोग थे।

Related posts

भारत को कानून के शासन पर किसी देश से सबक लेने की जरूरत नहीं- उपराष्ट्रपति

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा से विकास और शिक्षा मित्रों में खुशी की लहर,विकास मित्रों को टैबलेट एवं शिक्षा मित्रों को स्मार्ट फोन की खरीदारी हेतु किए जाएंगे भुगतान।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने डॉ रेणु मिश्र की पुस्तक का किया विमोचन।

rktvnews

इंदौर:डायवर्सन की बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क।

rktvnews

दूसरी और तीसरी पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत की कील बिछाने का कार्य (यार्ड 1281 और 1282)

rktvnews

भोजपुर:सामूहिक प्रयास से स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्यो को पूर्ण किया जा सकता है: तनय सुल्तानिया

rktvnews

Leave a Comment