RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: एलआईसी अभिकर्ताओं का सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन।

अभिकर्ताओं को सम्मानित करते वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नवीन कुमार एवं शाखा प्रबंधक विक्रय प्रभात कुमार साथ में विकास पदाधिकारी अशोक कुमार

बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं का किया गया सम्मान।

एलआईसी की नवीनतम बेहतर रिटर्न देने वाली आकर्षक योजनाओं की दी गई जानकारी।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)07 अगस्त। आज स्थानीय होटल आरा ग्रैंड में भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास पदाधिकारी अशोक कुमार की टीम (681)का अभिकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि आरा शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नवीन कुमार एवं शाखा प्रबंधक विक्रय प्रभात कुमार विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह में अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नवीन कुमार ने एलआईसी के उतरोतर बढ़ते व्यवसाय से अवगत कराते हुए ग्राहकों को उच्चकोटी की सेवा प्रदान करने पर बल देने का आग्रह किया वही शाखा प्रबंधक विक्रय प्रभात कुमार ने एलआईसी की नवीनतम बेहतर रिटर्न देने वाली आकर्षक योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया साथ ही अभिकर्ताओं को बीमा प्राप्त करने हेतु बेहतर तरीके से बीमा योजनाओं के प्रस्तुतिकरण हेतु मार्गदर्शित किया।
आज के समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ता को नवीन कुमार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विख्यात एमडीआरटी क्लब के अभिकर्ता बृज मोहन सिंह एवं ददन सिंह, सेंचुरियन होने पर अभिकर्ता सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा एवं विनय कुमार गुप्ता, लव कुमार चौधरी,नरेंद्र कुमार राय को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बेहतर प्रदर्शन हेतु सम्मानित हुए अभिकर्ताओं को शुभकामना प्रेषित करते हुए सभी अभिकर्ताओं को उच्च प्रदर्शन के लिए आह्वाहन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नवीन कुमार,शाखा प्रबंधक विक्रय प्रभात कुमार,विकास पदाधिकारी अशोक कुमार सहित कई अभिकर्ता शामिल थे।धन्यवाद ज्ञापन उमा शंकर पांडेय ने किया।

Related posts

वरिष्ठ पत्रकार मनीष झा की पत्नी पूनम झा के असामायिक निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अपनी माता के नाम वृक्षारोपण कर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भगवान परशुराम जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बिहार के तीन दिवसीय यात्रा के तहत राष्ट्रपति पटना से गया के लिए रवाना! हवाई अड्डे पर दी गई विदाई।

rktvnews

भोजपुर:अनजान एप्स लिंक को बिना जाने न क्लिक करें न ओटीपी बताएं : प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

Leave a Comment