RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बंग्लादेश के घटनाक्रम पर भाकपा(माले) का वक्तव्य।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 07 अगस्त।बंग्लादेश में आरक्षण कोटा में बदलाव के आन्दोलन को भारी दमन से कुचलने की हसीना सरकार की कोशिशों के बाद वहां का छात्र आन्दोलन शेख हसीना के इस्तीफे और उनके निरंकुश शासन के अंत की मांग के साथ जनता के लोकप्रिय उभार में तब्दील हो गया है. उनका इस्तीफा और देश से पलायन से स्पष्ट हो गया है कि निरंकुशता के खिलाफ जनता का गुस्सा सही था. विजयी दावेदारी के इस क्षण में हम बंग्लादेश की लोकतंत्र-पसंद जनता को बधाई देते हैं.
बंग्लादेश इस समय संक्रमण के उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रहा है. वहां से आवामी लीग नेताओं और उनके कार्यालयों पर हमलों, शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्ति पर तोड़फोड़ और लूटपाट व आगजनी की चिंताजनक खबरें आ रही हैं, लेकिन इसके साथ ही आन्दोलनकारी शक्तियों द्वारा परिस्थिति को संभालने और अल्पसंख्यक समुदाय और आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की आश्वस्त करने वाली रिपोर्टें भी मिल रही हैं. रिपोर्टों से यह भी पता चल रहा है कि वहां एक अंतरिम सरकार बनने की सम्भावना है और नोबेल पुरस्कार विजेता और वरिष्ठ अर्थशास्त्री मुहम्मद यूनुस नई सरकार के चीफ एडवाइजर के रूप में हो सकते हैं.
भारत की लोकतांत्रिक शक्तियों को उम्मीद है कि बंग्लादेश अपने मुक्ति युद्ध के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेगा. वहां अस्थिरता और अराजकता के माहौल को ज्यादा देर नहीं रहने देगा. मिलिटरी शासन, कट्टरवादियों और साम्राज्यवादी हस्तक्षेप जो आम तौर पर बदलाव और लोकतंत्र के लिए संघर्षरत जनता की आकांक्षाओं और दावेदारी का अपहरण कर लेते हैं, से स्वयं को बचायेगा. मैत्री और सहयोग की भावना के साथ बंग्लादेश की जनता की संप्रभु पसंद को भारत सरकार को तरजीह देनी चाहिए.
बंग्लादेश के घटनाक्रम पर भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया में, भारत में सामाजिक और राजनीतिक माहौल बिगाड़ने के मकसद से, भ्रामक दुष्प्रचार चल रहा है. हमें इस प्रोपेगैण्डा युद्ध के प्रति भी सचेत बने रहना होगा।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 03 अक्टूबर 24

rktvnews

भोजपुर के विभिन्न प्रखंडों में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:चुनावी पाठशाला में शिक्षक की भूमिका में दिखे अंचलाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर : करनामेपुर पुलिस ने किया गांजा बरामद।

rktvnews

भोजपुर:मैना सुन्दर भवन में आयकर दाताओं, व्यापारियों एवं आयकर अधिवक्ताओं के साथ एक गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

गांधी इच्छा के विरुद्ध सत्याग्रह में शामिल हुई थी कस्तूरबा।

rktvnews

Leave a Comment