RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

भोजपुर: 07 अगस्त को रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अगस्त।जिला नियोजनालय, भोजपुर, आरा के द्वारा दिनांक 07.08.2024 (बुधवार) को जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में निजी क्षेत्र की कम्पनी DSETS PVT LTD, हरियाना भाग ले रही है। यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। कैम्पस चयन में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष तक होनी चाहिए। उनकी शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10th एवं आई०टी०आई० तक होनी चाहिए। कम्पनी चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह रू0 12,000-18,000 रुपये मासिक देगी। इस जॉब कैम्प में Technician पद के लिए चयन किया जाएगा। जिसमें पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर कृषि भवन, आरा के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पायें है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। साथ ही जिला नियोजनालय, भोजपुर में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क कर सकते हैं। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। जो भी आवेदक इस जॉब कैम्प में भाग लेना चाहते है वो अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ उपस्थित हो। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे। नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सुविधाप्रदाता के रूप में है। यह जॉब कैम्प पूर्वा० 11:00 बजे से अप0 03:00 बजे तक संचालित रहेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जॉब कैम्प में भाग ले कर रोजगार प्राप्त करें।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण।

rktvnews

रामगढ़:आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर स्वीप कोषांग व बूथ अवेयरनेस कमेटी की हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर: RYA ने भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु की शहादत दिवस को देशव्यापी युवा हुंकार मार्च के रूप में मनाया।

rktvnews

राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं के साथ आज सरकार की बैठक संपन्न हुई।

rktvnews

“अडानी भगाओ — छत्तीसगढ़ बचाओ” के नारे के साथ संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे प्रदेश में मनाया कॉर्पोरेट विरोधी दिवस।

rktvnews

गिरीडीह:जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment