RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:प्रेस कांउसिल के सब कमेटी के सदस्यों ने की सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भेंट।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)01 अगस्त।उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रख्यापित की जाने वाली प्रिंट मीडिया से संबंधित विज्ञापन नीति को और अधिक प्रभावी एवं युक्ति संगत बनाए जाने के दृष्टिगत आज सूचना भवन लाडपुर में बुधवार को प्रेस कांउसिल के सब कमेटी के सदस्यों ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भेंट की। इस दौरान सब कमेटी के सदस्यों ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से भी विचार विमर्श किया।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भारतीय प्रेस परिषद की उप समिति के सदस्यों को राज्य में समाचार पत्रों एवं उनके प्रतिनिधियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रिंट मीडिया से संबंधित विज्ञापन नीति को व्यवहारिक बनाए जाने के प्रयास किए गए हैं।
इस अवसर पर भारतीय प्रेस परिषद के सब कमेटी के सदस्य गुरिंदर सिंह, श्याम सिंह पंवार, आरती त्रिपाठी, अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव तथा उपनिदेशक रवि बिजारनिया उपस्थित रहे।

Related posts

डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस और अलंकरण समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

पटना:बिहार सरस मेले ने दी आमना खातून को नई पहचान, लाह से चूड़ी निर्माण एवं बिक्री कर बनी सफल उद्यमी,पहले फेरी लगाकर बेचती थी चूड़ियाँ।

rktvnews

विजेंद्र यादव बने राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष।

rktvnews

स्कॉटलैंड में विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासी राजस्थानीयों से की मुलाकात प्रवासियों ने राजस्थानी संस्कृति को रखा है जीवंत -विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर: डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन।

rktvnews

25 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग ज्योतिषाचार्य- संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment