RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने 69 लाख की निर्माणाधीन परियोजना पशु चिकित्सालय पिलाना का किया निरीक्षण।

कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)31 जुलाई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को जनपद बागपत के विकासखंड पिलाना में 69 लाख रुपए की धन राशि से निर्माणधीन पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया यह परियोजना 69 लाख 11 हजार रुपए की है जिसका कार्य 14 मार्च 2024 से प्रारंभ किया गया था जिसको 30 अगस्त 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश हैं जिसके अंतर्गत कार्यालय ,लैब ,डिस्पेंसरी, कैटल ट्रफ़, कैटल क्रश, साइट डेवलपमेंट के कार्य किया जा रहे हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिशासी अभियंता योगेश त्रिपाठी को निर्देश दिए की कार्य को गुणवत्ता के साथ पूण किया जाए कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तय समय अवधि में यह परियोजना विभाग को हैंडोवर कर दी जाए जिससे कि यहां के लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो सके उन्होंने यह भी निर्देश दिए की विद्युत वायरिंग आदि इलेक्ट्रिक उपकरणों में किसी तरह की कोई लापरवाही ना हो कार्य को गुणवत्ता के साथ मानक के अनुरूप पूण किया जाए।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि पशु चिकित्सालय परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया जाए जो घास फुस खड़ी है इसे अभियान के अंतर्गत साफ किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी, सहायक अभियंता यूपीपीसीएल सुशील, खंड विकास अधिकारी भंवर सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भारत में अडल्ट वीडियो देखना वैध या अवैध? जानें क्या कहता है देश का कानून।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने महामारी तैयारी नवाचार गठबंधन के तहत एशिया की पहली स्वास्थ्य अनुसंधान से संबंधित “प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा” का उद्घाटन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 जनवरी 24

rktvnews

शाहाबाद चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने बजट को जनहित कारी बताया।

rktvnews

भोजपुर : गंगा ने करनामेपुर थाना को लिया अपने आगोश मे।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह द्वारा कृषि अनुसंधान को सशक्त करने और नवाचार की महत्वपूर्ण कवायद।

rktvnews

Leave a Comment