RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिले में स्थित डैम/जलाशय के जीर्णोद्धार, गहरीकरण, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन के क्षेत्र में विकास हेतु की गई समीक्षा।

RKTVNEWS/चतरा(झारखण्ड)29 जुलाई।समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिले में स्थित डैम/जलाशय के जीर्णोद्धार, गहरीकरण, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन के क्षेत्र में विकास हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में हेरूआ डैम, हैरू डैम, भेड़ी फार्म डैम, डुलकी डैम, घरी नाला डैम, गोलाई डैम, ननई डैम, जयप्रकाश डैम, बक्शा डैम, अंजनवा डैम एवं अन्य डैम के वर्तमान स्थिति की क्रमवार समीक्षा की गई एवं कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देेश दिए गए।
हेरूआ डैम डहुरी डैम से शहरी जलापूर्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए कार्यपालक अभियंता जलपथ प्रमण्डल हजारीबाग को निदेशित किया गया। हेरूआ डैम का पूर्व में गहरीकरण किया गया है परंतु जल संचयन क्षमता प्रर्याप्त नहीं है कि जानकारी दी गई। इस पर उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं भेड़ी फार्म डैम में पर्यटन के क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास के लिए भी प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही बक्शा डैम के विकास के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इटखोरी एवं कार्यपलाक अभियंता जलपथ प्रमण्डल बरही से समन्वय स्थापित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उक्त बैठक में वन प्रमण्डल पदाधिकारी चतरा उत्तरी राहुल मीणा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी चतरा दक्षिणी मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, जिला योजना पदाधिकारी शिषिर पंडीत, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बिनिता कुमारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

ठेंगा मिला है ईडी को -तेजस्वी यादव ।

rktvnews

अनुप्रिया पटेल ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं सचिव के उपस्थिति में किया EVM /VVPAT वेयर हॉउस का त्रेमासिक आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 दिसंबर 25

rktvnews

उत्तराखंड:सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में योगाभ्यास कराया गया।

rktvnews

Leave a Comment