RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एसपी ने किया बहोरनपुर थाना का निरीक्षण! दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

बहोरनपुर थाना का निरीक्षण करते भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जुलाई। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बहोरनपुर थाना का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी प्रमोद कुमार ने अभिलेखों का निरीक्षण, कांडों के निष्पादन का निरीक्षण सहित अन्य कागजातों का निरीक्षण किया। उन्होंने कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, अभिलेखों को आद्यतन करने, शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने तथा विधि व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना क्षेत्र को विभिन्न सेक्टर में बांटकर पदाधिकारियों को सेक्टर का इंचार्ज बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह, एसआई फुरकान अहमद, पीएसआई ममता कुमारी, पीएसआई राजेश कुमार, एएसआई धर्मेंद्र कुमार, विजय कुमार दूबे, शंभू कुमार सिंह, कृपा नारायण झा, मनोज कुमार, राजवर्धन जन्मेजय, पीटीसी देवेंद्र कुमार वर्मा सहित थाना के अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों संग की विद्युत आपूर्ति एवं मेंटेनेंस कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर में यात्रा की।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:मां सुकनी देवी स्मृति दिवस पर लगा निशुल्क जांच शिविर।

rktvnews

छठ पूजा पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

ब्रिक-टीएचएसटीआई ने उद्योग सम्मेलन, एसवाईएनसीएचएन 2024 की मेजबानी की।

rktvnews

उज्जैन:महिला एवं बाल विकास के अमले ने ग्राम चिखली में रुकवाया बाल विवाह।

rktvnews

Leave a Comment