RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राजस्व से संबंधित मामलों की हुई समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)19 जुलाई। दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में गुरूवार को जिलाधिकारी राजीव रौशन के अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने ऑनलाइन दाखिल खारिज, परिमार्जन, अभियान बसेरा-2,आधार सीडिंग, लगान वसूली, समपरिवर्तन,सैरात, लंबित दाखिल खारिज आवेदन, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र, सरजमीनी सेवाएं,ऑपरेशन भूमि दखल देहानी,लोक भूमि अतिक्रमण,भूमि विवाद से संबंधित मामले, भू-समाधान पोर्टल,जल-जीवन-हरियाली,अपर समाहर्ता न्यायालय से संबंधित, आंतरिक संसाधन आदि के बिंदुओं के संबंध में सभी अंचलाधिकारी से फीडबैक लिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को ऑनलाइन म्युटेशन में लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादन करने का शख्त निर्देश दिया।
उन्होंने 63 दिन से अधिक वाले मामलों का समीक्षा करने का निर्देश अपर समाहर्ता को दिया तथा, जिनके लॉगिन में ज्यादा मामला लंबित है उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, दरभंगा सदर/बेनीपुर/बिरौल को वैसे लंबित मामलें, जो 63 दिन की अवधि को पार कर चुके है, उसे स्वतः संज्ञान लेकर विलम्बित दिवस के लिए निर्धारित जुर्माना राशि संबंधित अंचलाधिकारी पर अधिरोपित करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने सभी अंचल अधिकारी को जमाबंदी पंजी के साथ आधार सीडिंग कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने पूर्व के सभी भू-लगान रसीद को प्राप्त हेतु जिला स्तर पर रिकॉन्सिलिएशन स्टेटमेंट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपर समाहर्ता को अभिलेख सत्यापित कर लेने को कहां।
बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिरौल/बेनीपुर एवं सभी अंचलाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

बखोरापुर काली मंदिर के अध्यक्ष और संरक्षक ने एक दिवसीय हरिकीर्तन का कराया शुभारंभ!वरिष्ठ नागरिकों एवं कलाकारों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सत प्रतिशत सफलता के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उज्जैन में शीघ्र प्रारंभ होगा आकाशवाणी केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:गुड़ाबान्दा प्रखंड अंतर्गत बनमाकड़ी में संचालित कल्याण अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प 2028-29 तक पूरा छत्तीसगढ़ होगा बाल विवाह मुक्त।

rktvnews

Leave a Comment