RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विश्वविद्यालय,महाविद्यालय अथवा विभाग में तालाबंदी गैर कानूनी:प्रोक्टर डा कुमार कौशलेंद्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जुलाई। शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो कुमार कौशलेंद्र द्वारा अधिसूचना जारी की गई है कि विश्वविद्यालय महाविद्यालय अथवा विभाग में तालाबंदी करना पूर्णतः गैर कानूनी है। यह सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के दायरे में आता है। इसलिए किसी भी संगठन को तालाबंदी करने की इजाजत नहीं है। ऐसा करने पर कानून सम्मत कार्रवाई होगी।
इस संबंध में कहा गया है की परिसर में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल आदि करने के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी। विश्वविद्यालय का छात्र होना जरूरी है। मांग और लगाए गए आरोप कानून सम्मत तर्क संगत,और साक्ष्य पर आधारित हो।भाषण में पद और अनुशासन का ध्यान रखना जरूरी है।
इसकी सूचना कुलपति के आदेशानुसार ज्ञापांक -प्रॉक्टर/ 257 /2024 ,दिनांक 12.7.20 24 से जारी किया गया है।इस संबंध में सभी छात्र संगठनों , वीकेएसयू के सभी विभागाध्यक्ष तथा सभी पदाधिकारी को दे दी गई है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 03 जनवरी 26

rktvnews

भोजपुर : पंचायत उपचुनाव मे 33.65%  मत पड़े।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उटा का किया निरीक्षण।

rktvnews

भूटान के प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल का स्वागत किया।

rktvnews

हनुमामगढ:सुरेंद्र कुमार सामरिया ने पीआरओ पद पर किया कार्यभार ग्रहण।

rktvnews

यह गर्व की बात कि बानमोर का टायर विदेशों तक जा रहा : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

Leave a Comment