RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुजफ्फरपुर: डीएम ने गंडक नदी अंतर्गत पारू अंचल के बैजलपुर पंचायत के मानिकपुर से लेकर साहेबगंज अंचल के माधोपुर हजारी तक गंडक नदी के तटबंध, स्लूइश गेट एवं रिंग बांध का निरीक्षण किया।

RKTVNEWS/मुजफ्फरपुर (बिहार)09 जुलाई।जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अधिकारियों की टीम के साथ गंडक नदी अंतर्गत पारू अंचल के बैजलपुर पंचायत के मानिकपुर से लेकर साहेबगंज अंचल के माधोपुर हजारी तक गंडक नदी के तटबंध, स्लूइश गेट एवं रिंग बांध का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने तथा सक्रिय एवं तत्पर होकर निगरानी एवं निरीक्षण कर प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इन प्रखंडों में गंडक नदी (नारायणी नदी) से बाढ़ आती है। नेपाल के बॉर्डर पर स्थित बाल्मिकी बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण इस नदी में जलभराव हो रहा है। तटबंध के सभी संवेदनशील एवं अक्राम्य स्थलों पर बाढ़ निरोधात्मक एवं बाढ़ संघर्षात्मक कार्य हेतु पर्याप्त मात्रा में सेंड बैग और जिओ बैग भंडारित करने और चिन्हित स्थलों पर उपयोग करने का निर्देश दिया ।
जिलाधिकारी ने अनुमंडलाधिकारी पश्चिमी , प्रखड़ विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को सतत निगरानी बनाए रखने तथा २४ घंटे बांध की पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया ।
उन्होंने साहेबगंज प्रखंड अंतर्गत बैजलपुर के मानिकपुर, उसती के सिंघाही तथा
साहेबगंज ब्लॉक के बंगरा निजमत के देवसर स्लूइस गेट, माधोपुर हजारी रिंग बांध एवं स्ल्यूइस गेट इत्यादि संवेदनशील एवम् अक्रामय स्थलों पर विशेष सतर्कता एवम् निगरानी बनाए रखने का निदेश संबंधित अभियंता को दिया । उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिम को निर्देश दिया कि चौकीदार, थानेदार से बांध की लगातार पेट्रोलिंग कराई जाए। साथ ही कोई व्यक्ति बांध या स्ल्यूइस गेट को क्षतिग्रस्त नही करे इसकी भी सतत एवं प्रभावी निगरानी की जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवम् जल निस्सरण प्रमंडल, लालगंज की अनुमति के बिना कोई भी स्ल्यूइस गेट को किसी भी परिस्थिति में नहीं खोला जायेगा। उन्होंने माधोपुर हजारी रिंग बांध साहेबगंज स्थित सलुइश गेट पर प्राथमिकता के आधार पर मिशन मोड में मरम्मती का कार्य तत्क्षण शुरू करने का निर्देश बाढ़ नियंत्रण एवं जल नि:सरण ,प्रमंडल लालगंज के कार्यपालक अभियंता को दिया।
साथ ही मुजफ्फरपुर साहिबगंज केसरिया के बॉर्डर पर स्थित रिंग बांध की मरम्मती का कार्य भी तत्क्षण पूरा करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने इस पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी बृजेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पश्चिमी, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, मुजफ्फरपुर, सहायक एवम् कनीय अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवम् जल निस्सरण प्रमंडल, लालगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सरैया, अंचलाधिकारी, पारू एवम् सहबगंज उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: जीयर स्वामी के शिष्य अयोध्या नाथ स्वामी से नगर रामलीला समिति के कार्यकारणी सदस्यों ने की मुलाकात।

rktvnews

सारण:भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई सुनवाई! 13 मामलों का किया गया निष्पादन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जल जीवन मिशन की अपार सफलता का उल्लेख किया।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने राजा शंकरशाह- कुंवर रघुनाथशाह का किया पुण्य स्मरण।

rktvnews

डॉ. मनोज सोनी ने आज संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

rktvnews

भोजपुर: चुनावी रंजिश में चली गोली से घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

Leave a Comment